MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 240 रन बनाए हैं। फिल सॉल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रनों की पारी खेली है।
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 10वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बेंगलुरु ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कप्तान रजत पाटीदार की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से मुंबई के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
Sports – Patrika | CMS


