MI vs KKR: मुझसे मत पूछो… जीता हुआ मैच हारने के बाद झल्लाए कप्तान रहाणे, इन प्लेयर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा

MI vs KKR: मुझसे मत पूछो… जीता हुआ मैच हारने के बाद झल्लाए कप्तान रहाणे, इन प्लेयर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद केकेआर छह विकेट से हार गई। इस हार के बाद कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे काफी निराश नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि कैमरन ग्रीन गेंदबाजी क्‍यों नहीं कर रहे हैं तो उन्‍होंने झल्‍लाते हुए कहा कि ये सवाल क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया से पूछो। 

MI vs KKR: आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में बेहद शानदार मुकाबला खेला गया। केकेआर की टीम 221 रन का लक्ष्‍य बनाने के बावजूद हार पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से हार गई। जबकि रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने 2012 के बाद से पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है। विशाल स्‍कोर बनाने के बाद भी मैच हारने पर कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने गेंदबाजों पर झल्‍लाते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि कैमरन ग्रीन ने गेंदबाजी क्‍यों नहीं की।

रहाणे ने अपनी चोट पर दिया अपडेट

मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने सबसे पहले अपनी चोट पर अपडेट दिया। उन्‍होंने कहा कि अब ठीक महसूस कर रहा हूं, बस मेरी पिंडली में और असल में दोनों पिंडली में बहुत ज्‍यादा ऐंठन हो रही है। उम्मीद है कि मैं ठीक हो जाऊंगा। यह सच में बहुत मुश्किल था। मुंबई में ऐसा होता है, बहुत ज़्यादा उमस होती है, लेकिन जिस तरह से मैं अभी बैटिंग कर रहा हूं, उससे मैं सच में बहुत खुश हूं।

‘यह एक अनुभवहीन बॉलिंग अटैक है’

मुझे लगा कि 220-225 का स्कोर एक अच्छा टोटल था। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन यह एक अनुभवहीन बॉलिंग अटैक है। मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ खेलना, हमारे लिए सीखने का एक बहुत अच्छा मौका था। वैभव, कार्तिक, मुजरबानी आईपीएल में नए हैं और दो अनुभवी स्पिनर भी हैं, लेकिन मुझे लगा कि मुंबई इंडियंस ने अच्छी बैटिंग की। इसलिए हमारे बॉलर निश्चित रूप से सीखेंगे।

‘यह सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना होगा’

वहीं, कैमरन ग्रीन को लेकर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि उम्मीद है कि ग्रीन जल्द ही बॉलिंग शुरू कर देगा, तो कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग होगा। अभी, हमें संतुलन देखना होगा, ऐसे लड़के जो हमारे लिए अच्छी बॉलिंग कर सकें। ग्रीन अभी बॉलिंग क्यों नहीं कर सकते? यह सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना होगा।

कार्तिक को लेकर कही ये बात

बैटिंग की तरफ से बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं। मुझे लगा कि कार्तिक त्यागी ने भी अच्छी बॉलिंग की, वह काफी समय बाद कोई मैच खेला है। मुझे लगा कि वह सच में बहुत अच्छा था। जैसा कि मैंने कहा, बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं और सीखने के लिए भी बहुत कुछ है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *