KKR vs MI Head to Head: IPL 2026 में MI बनाम KKR का महामुकाबला! क्या मुंबई अपना दबदबा कायम रखेगी या कोलकाता पलटेगी बाजी? देखें हेड-टू-हेड आंकड़े, टॉस का गणित और दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड।
IPL 2026, MI vs KKR Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ है 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और दूसरी तरफ है 3 बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)। दोनों ही टीमों का इस सीजन में यह पहला मैच है और दोनों जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी।
हेड-टू-हेड आंकड़े (Head to Head)
अगर हम इतिहास उठाकर देखें, तो मुंबई का पलड़ा कोलकाता पर बहुत भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच हुए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 24 जीते हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 में जीत हासिल की है। ये आंकड़े बताते हैं कि मुंबई ने ज्यादातर मैचों में कोलकाता पर एकतरफा दबदबा बनाए रखा है।
हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर
KKR का सबसे बड़ा स्कोर 232 रन का है (2019 में, इसमें KKR 34 रन से जीता था)। वहीँ MI का सबसे बड़ा स्कोर 210 रन का है (2018 में, इसमें MI 102 रन से जीता था)। अगर बात करे सबसे कम स्कोर की तो KKR एक बार सिर्फ 67 रन पर सिमट गई थी, वहीं मुंबई का सबसे कम स्कोर 68 रन रहा है।
टॉस का गणित
टॉस जीतना भी इस मुकाबले में अहम रहा है। टॉस जीतने के बाद मुंबई ने 20 बार मैच जीते हैं।टॉस जीतने के बाद कोलकाता ने 15 बार मैच जीते हैं। खास बात यह है कि मुंबई ने 14 बार टॉस जीतकर मैच भी अपने नाम किया, जबकि कोलकाता ऐसा सिर्फ 5 बार कर पाई है।
दोनों टीमों का स्क्वाड (Squad List)
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रायन रिकलटन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, दीपक चाहर, अश्विन कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक और वरुण चक्रवर्ती।
Sports – Patrika | CMS


