एमजी क्लब ने कांटे की टक्कर में सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया

भास्कर संवाददाता | सीहोर आगामी दिनों में मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली खेलो एमपी प्रतियोगिता के लिए शहर के चर्च मैदान पर अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अब अभ्यास प्रशिक्षण के बाद जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने समिति का गठन किया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार शाम को प्रशिक्षण शिविर के साथ अभ्यास मैचों का आयोजन किया गया। पहला मैच सीहोर क्लब और सीहोर बाइज के बीच खेला गया। इसमें सीहोर क्लब ने सीहोर बाइज को 2-1 से हराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *