आयुर्विद्या कार्यक्रम में बच्चों को योग, स्वास्थ्य का संदेश:मधुबनी में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन पर भी दिया गया जोर

आयुर्विद्या कार्यक्रम में बच्चों को योग, स्वास्थ्य का संदेश:मधुबनी में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन पर भी दिया गया जोर

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन मध्य विद्यालय, भगवानपुर और ग्रेट ओक एकेडमी, विद्यानगर (भगवानपुर), राजनगर में गतिविधियां हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, योग के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए योगाभ्यास सत्र, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय, भगवानपुर में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि ग्रेट ओक एकेडमी में करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता के नेतृत्व में आयुष चिकित्सकों की एक टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपक कुमार और डॉ. अंबिका कुमारी ने बच्चों को योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि इन आदतों को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। योगाभ्यास सत्र में सुकृति नंदा, आराधना कुमारी, मनीषा ठाकुर और इना कुमारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बच्चों ने योगाभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधे भेंट किए गए कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद रमीज ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नितिन ठाकुर, मोहम्मद फखरुद्दीन और चंदन ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को बताया गया कि योग, संतुलित आहार, स्वच्छता और प्रकृति के संरक्षण से ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। बच्चों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को उपयोगी बताया और इसकी सराहना की। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन मध्य विद्यालय, भगवानपुर और ग्रेट ओक एकेडमी, विद्यानगर (भगवानपुर), राजनगर में गतिविधियां हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, योग के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए योगाभ्यास सत्र, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय, भगवानपुर में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि ग्रेट ओक एकेडमी में करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता के नेतृत्व में आयुष चिकित्सकों की एक टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपक कुमार और डॉ. अंबिका कुमारी ने बच्चों को योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि इन आदतों को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। योगाभ्यास सत्र में सुकृति नंदा, आराधना कुमारी, मनीषा ठाकुर और इना कुमारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बच्चों ने योगाभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधे भेंट किए गए कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद रमीज ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नितिन ठाकुर, मोहम्मद फखरुद्दीन और चंदन ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को बताया गया कि योग, संतुलित आहार, स्वच्छता और प्रकृति के संरक्षण से ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। बच्चों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को उपयोगी बताया और इसकी सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *