पीडीएस दुकानों की नई लाइसेंस के लिए मेधा सूची जारी:23 फरवरी तक दावा-आपत्ति कर सकते, इसके साथ डॉक्यूमेंट भी अटैच करना होगा

पीडीएस दुकानों की नई लाइसेंस के लिए मेधा सूची जारी:23 फरवरी तक दावा-आपत्ति कर सकते, इसके साथ डॉक्यूमेंट भी अटैच करना होगा

दरभंगा जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निकालने की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन ने औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रकाशित विज्ञापन के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार यह औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालयों के सूचना पट्ट, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के सूचना पट्ट और जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है, ताकि सभी आवेदक इसे देख सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सूची पर यदि किसी आवेदक को कोई आपत्ति या दावा है तो वह 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दावा अथवा आपत्ति के साथ संबंधित साक्ष्य और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके। जिला प्रशासन के अनुसार दावा और आपत्ति 23 फरवरी 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी प्रशासन ने सभी आवेदकों से आग्रह किया है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक प्रक्रिया का पालन करें। जिला प्रशासन ने कहा कि पीडीएस दुकानों की नई अनुज्ञप्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से औपबंधिक मेधा सूची सार्वजनिक की गई है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति का समाधान समय रहते किया जा सके। जिला आपूर्ति विभाग की ओर प्राप्त दावा और आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को जन वितरण प्रणाली दुकानों की अनुज्ञप्ति निर्गत की जाएगी। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। दरभंगा जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निकालने की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन ने औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रकाशित विज्ञापन के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार यह औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालयों के सूचना पट्ट, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के सूचना पट्ट और जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है, ताकि सभी आवेदक इसे देख सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सूची पर यदि किसी आवेदक को कोई आपत्ति या दावा है तो वह 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दावा अथवा आपत्ति के साथ संबंधित साक्ष्य और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके। जिला प्रशासन के अनुसार दावा और आपत्ति 23 फरवरी 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी प्रशासन ने सभी आवेदकों से आग्रह किया है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक प्रक्रिया का पालन करें। जिला प्रशासन ने कहा कि पीडीएस दुकानों की नई अनुज्ञप्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से औपबंधिक मेधा सूची सार्वजनिक की गई है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति का समाधान समय रहते किया जा सके। जिला आपूर्ति विभाग की ओर प्राप्त दावा और आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को जन वितरण प्रणाली दुकानों की अनुज्ञप्ति निर्गत की जाएगी। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *