झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में आई तेज गिरावट ने पूरे राज्य में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। जबकि मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 0.5 डिग्री तक लुढ़क गया। सुबह के समय खेतों, पुआल, पेड़-पौधों और घरों की छतों पर ओस जमकर बर्फ जैसी चादर बन गई। रांची के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर दिखे। चाईबासा में 6.8 डिग्री की बड़ी गिरावट शीतलहर के साथ घने कोहरे का असर भी कई जिलों में देखा गया। सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। डालटनगंज में सबसे कम विजिबिलिटी 300 मीटर रिकॉर्ड की गई, जबकि देवघर में विजिबिलिटी 600 मीटर रही। वाहन चालकों को सुबह के वक्त खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में चाईबासा में न्यूनतम तापमान में 6.8 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा डालटनगंज में 4.9 डिग्री और देवघर में 4.7 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। हवाई और रेल यातायात पर सीधा असर खराब मौसम और घने कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर आधा दर्जन से ज्यादा विमान अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचे। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कोलकाता से सुबह सात बजे रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। वहीं पुणे से सुबह आने वाला विमान भी लगभग एक घंटे विलंब से रांची पहुंचा। दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से आने वाली फ्लाइटें भी आधे घंटे से एक घंटे तक की देरी से लैंड कर सकीं। शाम में कोलकाता और चेन्नई से आने वाले विमानों की टाइमिंग भी बिगड़ी रही। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। नई दिल्ली से आने वाली 12878 गरीब रथ एक्सप्रेस घने कोहरे के कारण करीब 8.30 घंटे की देरी से रांची स्टेशन पहुंची। 13 जनवरी तक ठंड, 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में शीतलहर की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी रहेगा। 13 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत में हुई बर्फबारी के कारण वहां से लगातार ठंडी हवाएं झारखंड की ओर आ रही हैं, इसी वजह से तापमान में वृद्धि नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सुबह और शाम घर से बाहर निकलने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में आई तेज गिरावट ने पूरे राज्य में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। जबकि मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 0.5 डिग्री तक लुढ़क गया। सुबह के समय खेतों, पुआल, पेड़-पौधों और घरों की छतों पर ओस जमकर बर्फ जैसी चादर बन गई। रांची के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर दिखे। चाईबासा में 6.8 डिग्री की बड़ी गिरावट शीतलहर के साथ घने कोहरे का असर भी कई जिलों में देखा गया। सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। डालटनगंज में सबसे कम विजिबिलिटी 300 मीटर रिकॉर्ड की गई, जबकि देवघर में विजिबिलिटी 600 मीटर रही। वाहन चालकों को सुबह के वक्त खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में चाईबासा में न्यूनतम तापमान में 6.8 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा डालटनगंज में 4.9 डिग्री और देवघर में 4.7 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। हवाई और रेल यातायात पर सीधा असर खराब मौसम और घने कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर आधा दर्जन से ज्यादा विमान अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचे। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कोलकाता से सुबह सात बजे रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। वहीं पुणे से सुबह आने वाला विमान भी लगभग एक घंटे विलंब से रांची पहुंचा। दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से आने वाली फ्लाइटें भी आधे घंटे से एक घंटे तक की देरी से लैंड कर सकीं। शाम में कोलकाता और चेन्नई से आने वाले विमानों की टाइमिंग भी बिगड़ी रही। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। नई दिल्ली से आने वाली 12878 गरीब रथ एक्सप्रेस घने कोहरे के कारण करीब 8.30 घंटे की देरी से रांची स्टेशन पहुंची। 13 जनवरी तक ठंड, 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में शीतलहर की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी रहेगा। 13 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत में हुई बर्फबारी के कारण वहां से लगातार ठंडी हवाएं झारखंड की ओर आ रही हैं, इसी वजह से तापमान में वृद्धि नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सुबह और शाम घर से बाहर निकलने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


