मानसिक रूप से बीमार युवक फंदे पर लटका, मौत:घटना की जांच में जुटी पुलिस, प​रिवार में छाया मातम

मानसिक रूप से बीमार युवक फंदे पर लटका, मौत:घटना की जांच में जुटी पुलिस, प​रिवार में छाया मातम

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के मोदरा गांव में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोवड़ा थाने के एएसआई हेमेंद्र सिंह ने बताया कि मोदरा गांव निवासी विजयपाल अहारी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका बेटा विनोद अहारी (22) कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। गुरुवार को विनोद घर के अंदर सोया हुआ था, तभी उसने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *