मुरैना । गौसेवकों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर खुलेआम मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। रुद्रप्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कहा कि जिले में गोवंश के साथ क्रूरता हो रही है और कई गौशालाओं की स्थिति खराब है। उन्होंने बताया कि कई जगह खुले कुओं में पशु गिरकर घायल हो रहे हैं। गौशालाओं में चारा और पानी की कमी से मौतें होने का आरोप लगाया गया। टीम ने कहा कि पशु चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचते और दवाइयों की कमी रहती है। नगर निकायों की गौशालाओं में कर्मचारियों की कमी भी बताई गई। कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।


