सागर| मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच सागर द्वारा सागर प्रवास पर आए केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके का मोतीनगर चौराहे पर पुष्पमाला के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों ने मंत्री उईके को कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आठवां वेतनमान लागू करने, कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य ज्वलंत मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इस अवसर पर भूपत मरकाम, बलराम पाराशर, राजू यादव, बद्री भारद्वाज, नरेंद्र कटारी, राजू घोसी सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी, समाजसेवी, गोंडवाना पार्टी के प्रतिनिधि सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


