भास्कर न्यूज | जालंधर सरबंस दानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को दूध पिलाने वाले शहीद बाबा मोती राम मेहरा की याद में कश्यप राजपूत सभा और कश्यप युवा शक्ति की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर की गई। नगर कीर्तन साईं दास स्कूल की फ्लावर मार्केट से चलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत और पांच प्यारों को सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन रैनक बाजार में शहीद बाबा मोतीराम मेहरा जी चौक में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में गतका अखाड़े के सिंहों ने गतके का प्रदर्शन किया। शब्दी जत्थों की ओर से गुरु साहिब जी की महिमा का गुणगान किया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संगत के लिए विभिन्न व्यंजनों के लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन की समाप्ति पर सभा की ओर से सभी संस्थाओं, सहयोगियों को सम्मानित किया। यहां राकेश कश्यप, पवन भोडी, काला प्रधान, गुलशन कश्यप, राजकुमार कश्यप, बलदेव कश्यप, जोगिंदर कश्यप, विजय मोंटी, जनक राज, विक्की कश्यप, नत्था राम, दीपक मेहरा, परमजीत सिंह मौजूद रहे।


