सदस्यों ने दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी

सदस्यों ने दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी

भास्कर संवाददाता। मुरैना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महेश्वरी महिला संगठन, इनर व्हील क्लब ऑफ मुरैना तथा न्यू जेन क्लब ऑफ मुरैना ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता सत्र एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की सुप्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. हेमा सिंगल, डॉ. सुधा महेश्वरी एवं डॉ. दिव्यांशी जैन ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, मेनोपॉज, मेंस्ट्रुअल हाइजीन और एंडोमेट्रियोसिस जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता महेश्वरी, न्यू जेन क्लब की अध्यक्ष अपूर्वी वोहरा, फाउंडर मेंबर करुणा जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *