मेलानिया ट्रम्प की डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में फ्लॉप:लंदन प्रीमियर में सिर्फ 1 टिकट बिका, अमेजन ने ₹340 करोड़ में राइट खरीदे थे

मेलानिया ट्रम्प की डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में फ्लॉप:लंदन प्रीमियर में सिर्फ 1 टिकट बिका, अमेजन ने ₹340 करोड़ में राइट खरीदे थे

मेलानिया ट्रम्प पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मेलानिया’ ब्रिटेन में फ्लॉप हो गई है। देश के सबसे बड़े सिनेमा संचालकों में से एक व्यू सिनेमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम रिचर्ड्स ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में लगभग कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। टिम के मुताबिक, लंदन के इस्लिंगटन इलाके में स्थित एक प्रमुख सिनेमाघर में शुक्रवार को दोपहर 3:10 बजे होने वाले पहले शो के लिए सिर्फ एक टिकट बिका। वहीं शाम 6 बजे के शो के लिए भी महज दो टिकट ही बुक हुए। ब्रिटेन के ब्लैकबर्न, कैसलफोर्ड और हैमिल्टन में जिन सिनेमाघरों में फिल्म मेलानिया दिखाई जानी थी, वहां हालात और भी खराब रहे। इन तीनों जगहों पर फिल्म की कुल 28 स्क्रीनिंग रखी गई थीं, लेकिन एक भी शो के लिए टिकट नहीं बिका। अमेजन स्टूडियोज ने इस फिल्म के राइट्स 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 340 करोड़ रुपये में खरीदे थे, इसके अलावा कंपनी ने वैश्विक मार्केटिंग पर 35 मिलियन डॉलर (321 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से 20 दिन पहले की कहानी इस डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी की कहानी है। फिल्म में शपथ ग्रहण से पहले के 20 दिनों की झलक दिखाई गई है। अमेजन ने डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटेन के 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया। निर्माताओं को इसके हिट होने की उम्मीद थी, फिल्म 30 जनवरी को थिएटर्स में आएगी। यह अमेरिका में करीब 1,400-2,000 थिएटर्स और दुनियाभर में 27 देशों में 5,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। मेलानिया ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कहा, यह फिल्म अमेरिका के लिए एक अहम दौर को दिखाती है। पहली बार लोग शपथ ग्रहण से पहले के 20 दिन एक आने वाली प्रथम महिला की नजर से देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस डॉक्यूमेंट्री का विचार 2024 का चुनाव जीतने के बाद आया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन को करीब से समझने का मौका देगी। डॉक्यूमेंट्री में मेलानिया का निजी जीवन भी दिखाया डॉक्यूमेंट्री में मेलानिया ट्रम्प के निजी और सार्वजनिक जीवन को दिखाया गया है। इसमें बिजनेसवुमन, पत्नी और मां की भूमिका निभाने के साथ-साथ परिवार को दोबारा व्हाइट हाउस शिफ्ट कराने की जिम्मेदारी भी दिखाई गई है। करीब दो घंटे की इस फिल्म के ट्रेलर में मेलानिया कहती हैं, “हर कोई जानना चाहता है, तो ये रहा।” एक सीन में शपथ ग्रहण के दिन मेलानिया कैपिटल बिल्डिंग में खड़ी नजर आती हैं और कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं, “हम फिर से यहां हैं।” जनवरी 2025 के एक सर्वे के मुताबिक, करीब 40% अमेरिकी लोगों की उनके बारे में कोई राय नहीं थी। हालांकि रिपब्लिकन समर्थकों में उनकी लोकप्रियता ज्यादा है। डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, दो तिहाई क्रू ने नाम हटाने को कहा इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद भी सामने आया है। रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में काम करने वाले करीब दो-तिहाई क्रू मेंबर्स नहीं चाहते कि उनके नाम क्रेडिट में दिखें। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि न्यूयॉर्क स्थित क्रू के कई सदस्यों ने फिल्म से दूरी बनाने की मांग की है। फिल्म का निर्देशन ब्रेट रैटनर ने किया है। रैटनर पर 2017 में छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हमले के आरोप लगाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू मेंबर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी रैटनर के साथ काम करना रहा। रोलिंग स्टोन से बात करते हुए एक क्रू मेंबर ने कहा, “मुझे इस प्रोजेक्ट के प्रोपेगैंडा एलिमेंट से भी असहजता है, लेकिन ब्रेट रैटनर इस प्रोजेक्ट का सबसे खराब हिस्सा थे।” रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान क्रू से लंबे समय तक काम कराया गया और कई बार मील ब्रेक भी नहीं दिए गए। रैटनर पर सेट पर गंदगी फैलाने और कर्मचारियों के साथ रूखा व्यवहार करने के आरोप भी लगे हैं। डॉक्यूमेंट्री से मेलानिया की छवि को फायदा एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डॉक्यूमेंट्री मेलानिया की छवि को बेहतर बना सकती है। इतिहासकार कैथरीन सिबली के मुताबिक, “यह फिल्म अमेरिकी जनता के सामने मेलानिया की छवि को नए तरीके से पेश करने की कोशिश है।” मेलानिया ट्रम्प ने कहा कि वह प्रथम महिला की पारंपरिक जिम्मेदारियां निभाने पर गर्व महसूस करती हैं, जैसे राजकीय भोज, ईस्टर एग रोल और क्रिसमस सजावट। इसके साथ ही वह समाज पर सकारात्मक असर डालना भी चाहती हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनकी पहल पर ‘टेक इट डाउन एक्ट’ पास हुआ, जिसके तहत बिना अनुमति निजी तस्वीरें ऑनलाइन डालना अपराध है। इसके अलावा उन्होंने फोस्टर बच्चों के लिए ‘बी बेस्ट’ अभियान के तहत कई योजनाएं शुरू कीं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- दूसरा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा:नए समझौते पर सहमति का दबाव बनाया; एक जंगी बेड़ा पहले ही पहुंच चुका है
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ शिकंजा और कसने की तैयारी में है। अमेरिका ईरान के आसपास अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *