West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त
पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ईरान के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि इस संघर्ष में जीत ईरान की ही होगी। उन्होंने कहा कि ईरान के सैनिक अपनी जमीन के लिए डटे हुए हैं, जबकि विरोधी पक्ष पीछे हट रहा है।
महबूबा मुफ्ती ने अपने बयान में कहा, ‘ईरान शहादत के लिए लड़ रहा है। दूसरी ओर, अमेरिका और इजरायल के सैनिक भाग रहे हैं, लेकिन ईरान के सैनिक डटे हुए हैं। जीत ईरान की ही होगी।’

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान के लिए एक ‘बुरा दिन’ बताया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के उन महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जिनकी तलाश उन्हें काफी समय से थी। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की वायुसेना और नौसेना को पूरी तरह से पंगु बना दिया गया है और उनकी ज्यादातर मिसाइलें अब खत्म हो चुकी हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

खर्ग द्वीप पर कब्जे का संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र ‘खर्ग द्वीप’ पर कब्जे के संकेत भी दिए हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनके पास कई विकल्प मौजूद हैं और वे बहुत आसानी से इस द्वीप पर नियंत्रण कर सकते हैं।
उन्होंने रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा, ‘हो सकता है हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लें, और हो सकता है न करें। मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई बचाव का रास्ता है। हम बहुत आसानी से इस पर कब्जा कर सकते हैं।’
 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा

ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

अमेरिका के इन दावों के बीच ईरान ने झुकने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल पर कूटनीति की आड़ में जमीनी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका उन चीजों को हासिल करना चाहता है जिन्हें वह युद्ध में नहीं जीत सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है और वे किसी भी दबाव या अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *