गयाजी जंक्शन पर 45 दिन बाद मेगा ब्लॉक खत्म‎:प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 का पुनर्विकास काम पूरा, यात्रियों को मिली राहत

गयाजी जंक्शन पर 45 दिन बाद मेगा ब्लॉक खत्म‎:प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 का पुनर्विकास काम पूरा, यात्रियों को मिली राहत

गयाजी जंक्शन पर पिछले डेढ़ महीने से चल रही रेल यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गई है। प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के पुनर्विकास के कारण लगा मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। इसके साथ ही 45 दिन बाद ट्रेनों का संचालन फिर से पटरी पर लौट आया है। 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक लागू था। इस दौरान कई ट्रेनों का रूट बदला गया था। कुछ ट्रेनें रद्द रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी गयाजी से पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। रोजाना सफर करने वाले लोग खासे परेशान थे। जंक्शन से 15 किलोमीटर दूर चांकद रेलवे स्टेशन से रेल सेवा का लाभ लेना पड़ रहा था। रविवार से गयाजी-पटना रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई। सोमवार से बड़ी संख्या में यात्री अब इसका लाभ नियमित तौर पर उठा सकते हैं। मेगा ब्लॉक हटाए जाने के बाद अब यात्रियों को चाकंद जाना नहीं पड़ेगा। मालगाड़ी‎ का हुआ ट्रायल‎ प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर पुनर्विकास कार्य‎ पूरा होने पर शुक्रवार को स्टेशन‎ अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में‎ एलएचबी रैक से ट्रायल कराकर‎ सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म संरचना और ‎ट्रैक की मजबूती की जांच की गई थी। ‎इसके बाद शनिवार की रात 20.32 बजे‎ मालगाड़ी से ट्रायल कराने के बाद इन‎ प्लेटफॉर्म से मेल और एक्सप्रेस का नियमित‎ परिचालन शुरू कराया गया।‎ प्लेटफॉर्म नंबर 3 से खुली महाबोधि‎ एक्सप्रेस‎ पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद रविवार को प्लेटफॉर्म‎ नंबर 3 से 14.07 बजे ट्रेन नंबर 12397 गया-नई‎दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस को रवाना किया गया। वहीं, ‎नई दिल्ली से चलकर ट्रेन नंबर 12314 सियालदह‎ राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रविवार की ‎अहले सुबह 5.37 बजे पहुंची। इसी तरह 22824 ‎भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 13152‎ कोलकाता एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2, 12818 स्वर्ण ‎जयंती झारखंड एक्सप्रेस, 12354 हावड़ा वीकली‎ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 से परिचालित हुई।‎ गयाजी जंक्शन पर पिछले डेढ़ महीने से चल रही रेल यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गई है। प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के पुनर्विकास के कारण लगा मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। इसके साथ ही 45 दिन बाद ट्रेनों का संचालन फिर से पटरी पर लौट आया है। 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक लागू था। इस दौरान कई ट्रेनों का रूट बदला गया था। कुछ ट्रेनें रद्द रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी गयाजी से पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। रोजाना सफर करने वाले लोग खासे परेशान थे। जंक्शन से 15 किलोमीटर दूर चांकद रेलवे स्टेशन से रेल सेवा का लाभ लेना पड़ रहा था। रविवार से गयाजी-पटना रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई। सोमवार से बड़ी संख्या में यात्री अब इसका लाभ नियमित तौर पर उठा सकते हैं। मेगा ब्लॉक हटाए जाने के बाद अब यात्रियों को चाकंद जाना नहीं पड़ेगा। मालगाड़ी‎ का हुआ ट्रायल‎ प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर पुनर्विकास कार्य‎ पूरा होने पर शुक्रवार को स्टेशन‎ अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में‎ एलएचबी रैक से ट्रायल कराकर‎ सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म संरचना और ‎ट्रैक की मजबूती की जांच की गई थी। ‎इसके बाद शनिवार की रात 20.32 बजे‎ मालगाड़ी से ट्रायल कराने के बाद इन‎ प्लेटफॉर्म से मेल और एक्सप्रेस का नियमित‎ परिचालन शुरू कराया गया।‎ प्लेटफॉर्म नंबर 3 से खुली महाबोधि‎ एक्सप्रेस‎ पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद रविवार को प्लेटफॉर्म‎ नंबर 3 से 14.07 बजे ट्रेन नंबर 12397 गया-नई‎दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस को रवाना किया गया। वहीं, ‎नई दिल्ली से चलकर ट्रेन नंबर 12314 सियालदह‎ राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रविवार की ‎अहले सुबह 5.37 बजे पहुंची। इसी तरह 22824 ‎भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 13152‎ कोलकाता एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2, 12818 स्वर्ण ‎जयंती झारखंड एक्सप्रेस, 12354 हावड़ा वीकली‎ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 से परिचालित हुई।‎  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *