रोहतास में एनएच-119 पर हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर बैठक:नियंत्रण और जागरूकता उपायों पर चर्चा, साइन बोर्ड और लाइट लगाए जाएंगे

रोहतास में एनएच-119 पर हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर बैठक:नियंत्रण और जागरूकता उपायों पर चर्चा, साइन बोर्ड और लाइट लगाए जाएंगे

रोहतास प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में मंगलवार को एनएच-119 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ऋषिकेश कुमार की पहल पर हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा करना था। मीना बाजार लगाए जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बैठक में उपस्थित लोगों ने रोहतास-डेहरी एनएच-119 पर डिवाइडर बनवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, अनियंत्रित वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने की भी मांग की गई। लोगों ने बताया कि रोहतास में एनएच पर अतिक्रमण कर मीना बाजार लगाए जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती है। इसके अतिरिक्त, रोहतास बस स्टैंड को एनएच से हटाने का सुझाव भी दिया गया। मुरली खदान से पत्थर ढुलाई के दौरान सड़क पर पत्थर के टुकड़े गिरने से दुर्घटना की संभावना बढ़ने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर डालमिया भारत की ओर से आए सुरक्षा नियंत्रक राकेश सिंह ने आश्वासन दिया कि कंपनी द्वारा सड़क की नियमित सफाई और पानी का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि धूल और कच्चे माल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने दुर्घटनाओं के कई कारण बताए, जिनमें सड़क पर पशु छोड़ना, बालू-गिट्टी गिराना, वाहनों की तेज गति, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना और गलत पार्किंग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक तीन महीने पर प्रबुद्ध नागरिकों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर इन मुद्दों पर चर्चा करेगा। बीडीओ ने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’ पर साइन बोर्ड और लाइट लगाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा लगातार ‘रोको-टोको’ अभियान चलाने और गति सीमा के बोर्ड लगाने की भी योजना है। बैठक में ये लोग उपस्थित रहें बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुज चौधरी, थाना प्रभारी श्रीकांत पासवान, डालमिया भारत के सुरक्षा नियंत्रक राकेश सिंह, लॉजिस्टिक प्रतिनिधि अंकज कुमार, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर वर्मा, विशाल देव, जिशान अहमद खान और श्रीकांत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रोहतास प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में मंगलवार को एनएच-119 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ऋषिकेश कुमार की पहल पर हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा करना था। मीना बाजार लगाए जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बैठक में उपस्थित लोगों ने रोहतास-डेहरी एनएच-119 पर डिवाइडर बनवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, अनियंत्रित वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने की भी मांग की गई। लोगों ने बताया कि रोहतास में एनएच पर अतिक्रमण कर मीना बाजार लगाए जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती है। इसके अतिरिक्त, रोहतास बस स्टैंड को एनएच से हटाने का सुझाव भी दिया गया। मुरली खदान से पत्थर ढुलाई के दौरान सड़क पर पत्थर के टुकड़े गिरने से दुर्घटना की संभावना बढ़ने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर डालमिया भारत की ओर से आए सुरक्षा नियंत्रक राकेश सिंह ने आश्वासन दिया कि कंपनी द्वारा सड़क की नियमित सफाई और पानी का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि धूल और कच्चे माल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने दुर्घटनाओं के कई कारण बताए, जिनमें सड़क पर पशु छोड़ना, बालू-गिट्टी गिराना, वाहनों की तेज गति, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना और गलत पार्किंग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक तीन महीने पर प्रबुद्ध नागरिकों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर इन मुद्दों पर चर्चा करेगा। बीडीओ ने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’ पर साइन बोर्ड और लाइट लगाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा लगातार ‘रोको-टोको’ अभियान चलाने और गति सीमा के बोर्ड लगाने की भी योजना है। बैठक में ये लोग उपस्थित रहें बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुज चौधरी, थाना प्रभारी श्रीकांत पासवान, डालमिया भारत के सुरक्षा नियंत्रक राकेश सिंह, लॉजिस्टिक प्रतिनिधि अंकज कुमार, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर वर्मा, विशाल देव, जिशान अहमद खान और श्रीकांत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *