छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक आज, शपथ ग्रहण पर होगी चर्चा

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 7 मार्च को होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अपराह्न 2:30 बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में छात्रसंघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य बताई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो शंकर कुमार ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। इस संबंध में पत्र की प्रति छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कुलानुशासक, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी समेत कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भेज दी गई है। लीगल पदाधिकारी व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने कहा कि बैठक में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर निर्णय लिया जायेगा। बैठक में रिंकल यादव के द्वारा की गयी नाम में गड़बड़ी के मामले पर भी विमर्श होगा। पीयू में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी: इधर पटना विश्वविद्यालय खुलते ही परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। स्नातक सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 13 मार्च से होगी। 24 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। पटना लॉ कॉलेज में ये परीक्षा अपराहन 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी। थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च के बीच होंगी। यह भी पटना लॉ कॉलेज में उसी समय में होंगी। पहले से जारी शेड्यूल के मुताबिक भी शनिवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 16 मार्च तक चलेंगी। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 7 मार्च को होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अपराह्न 2:30 बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में छात्रसंघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य बताई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो शंकर कुमार ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। इस संबंध में पत्र की प्रति छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कुलानुशासक, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी समेत कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भेज दी गई है। लीगल पदाधिकारी व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने कहा कि बैठक में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर निर्णय लिया जायेगा। बैठक में रिंकल यादव के द्वारा की गयी नाम में गड़बड़ी के मामले पर भी विमर्श होगा। पीयू में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी: इधर पटना विश्वविद्यालय खुलते ही परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। स्नातक सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 13 मार्च से होगी। 24 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। पटना लॉ कॉलेज में ये परीक्षा अपराहन 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी। थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च के बीच होंगी। यह भी पटना लॉ कॉलेज में उसी समय में होंगी। पहले से जारी शेड्यूल के मुताबिक भी शनिवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 16 मार्च तक चलेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *