भागलपुर के थाना में सरस्वती पूजा को लेकर बैठक:शांतिपूर्ण आयोजन के लिए चर्चा, कहा- ये सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

भागलपुर के थाना में सरस्वती पूजा को लेकर बैठक:शांतिपूर्ण आयोजन के लिए चर्चा, कहा- ये सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना परिसर में आने वाले सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शांति समिति सदस्य प्रोफेसर एजाज अली रोज ने किया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने सरस्वती पूजा और उसके विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। जिला शांति समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे आने वाले सभी त्योहारों में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे, विशेषकर सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए समिति के सभी सदस्य मुस्तैद रहेंगे। साफ-सफाई-पर्याप्त लाइटिंग को लेकर चर्चा बैठक में साफ-सफाई, पर्याप्त लाइटिंग और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने मांग की कि विसर्जन के दौरान चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो और उत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक के समापन पर, जिला शांति समिति के सदस्यों ने मोजाहिदपुर थाना प्रभारी देवेंद्र यादव को उनके बेहतर काम के लिए बुके भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना परिसर में आने वाले सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शांति समिति सदस्य प्रोफेसर एजाज अली रोज ने किया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने सरस्वती पूजा और उसके विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। जिला शांति समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे आने वाले सभी त्योहारों में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे, विशेषकर सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए समिति के सभी सदस्य मुस्तैद रहेंगे। साफ-सफाई-पर्याप्त लाइटिंग को लेकर चर्चा बैठक में साफ-सफाई, पर्याप्त लाइटिंग और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने मांग की कि विसर्जन के दौरान चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो और उत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक के समापन पर, जिला शांति समिति के सदस्यों ने मोजाहिदपुर थाना प्रभारी देवेंद्र यादव को उनके बेहतर काम के लिए बुके भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *