जयनगर में ग्राम रक्षा दल के पुनर्गठन पर बैठक:डीएसपी ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

जयनगर में ग्राम रक्षा दल के पुनर्गठन पर बैठक:डीएसपी ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

जयनगर थाना परिसर में शनिवार शाम डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में ग्राम रक्षा दल के पुनर्गठन और सुचारू संचालन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार, ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारी, सदस्य, मुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में ग्राम रक्षा दल की वर्तमान स्थिति, कार्यशैली और सदस्यों की संख्या पर विस्तृत चर्चा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य दल को निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने, क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत कराने और गांवों में युवाओं को वार्ड स्तर पर सक्रिय रूप से भर्ती करना था। डीएसपी राघव दयाल ने निर्देश दिए कि ग्राम रक्षा दल का गठन कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने कहा कि दल के नौजवान निःस्वार्थ भाव से कार्य करें ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था मजबूत हो। बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी कर असामाजिक गतिविधियों, नशाखोरी पर अंकुश लगाने और विधि व्यवस्था में सहयोग करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस सत्यापन के बाद ही ग्राम रक्षा दल का सदस्य बनाया जाएगा और वे पुलिस के निर्देश पर कार्य करेंगे। ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत ने दल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दल की मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है और वर्षों तक संघर्ष व धरना प्रदर्शन भी किया गया है। जयनगर चैंबर द्वारा दल को सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है और दल ने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पुलिस अधिकारियों ने दल के सदस्यों को निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दल की मांगों को सरकार और वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत, प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, जिला सचिव राजा गुप्ता, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अवध बिहारी यादव, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत साह, सचिव जहांगीर हासमी, लाल बिहारी मंडल, पवन यादव, अनिल सिंह, जामुन चौधरी, गुलाम दास, रामचंद्र मंडल, शंभू महतो, सरोज यादव, कारी यादव, जय किशोर दास, नरेश पासवान, गोविंद मंडल, राम भरोश यादव, विजय साह सहित कई अन्य सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जयनगर थाना परिसर में शनिवार शाम डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में ग्राम रक्षा दल के पुनर्गठन और सुचारू संचालन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार, ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारी, सदस्य, मुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में ग्राम रक्षा दल की वर्तमान स्थिति, कार्यशैली और सदस्यों की संख्या पर विस्तृत चर्चा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य दल को निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने, क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत कराने और गांवों में युवाओं को वार्ड स्तर पर सक्रिय रूप से भर्ती करना था। डीएसपी राघव दयाल ने निर्देश दिए कि ग्राम रक्षा दल का गठन कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने कहा कि दल के नौजवान निःस्वार्थ भाव से कार्य करें ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था मजबूत हो। बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी कर असामाजिक गतिविधियों, नशाखोरी पर अंकुश लगाने और विधि व्यवस्था में सहयोग करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस सत्यापन के बाद ही ग्राम रक्षा दल का सदस्य बनाया जाएगा और वे पुलिस के निर्देश पर कार्य करेंगे। ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत ने दल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दल की मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है और वर्षों तक संघर्ष व धरना प्रदर्शन भी किया गया है। जयनगर चैंबर द्वारा दल को सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है और दल ने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पुलिस अधिकारियों ने दल के सदस्यों को निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दल की मांगों को सरकार और वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत, प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, जिला सचिव राजा गुप्ता, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अवध बिहारी यादव, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत साह, सचिव जहांगीर हासमी, लाल बिहारी मंडल, पवन यादव, अनिल सिंह, जामुन चौधरी, गुलाम दास, रामचंद्र मंडल, शंभू महतो, सरोज यादव, कारी यादव, जय किशोर दास, नरेश पासवान, गोविंद मंडल, राम भरोश यादव, विजय साह सहित कई अन्य सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *