नवादा में मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार पर बैठक:प्रधान जिला न्यायाधीश ने योजना के बारे में बताया, कहा- लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा

नवादा में मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार पर बैठक:प्रधान जिला न्यायाधीश ने योजना के बारे में बताया, कहा- लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा

नवादा में मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार हेतु न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर यह बैठक 30 जनवरी 2026 को अपराह्न 04:35 बजे व्यवहार न्यायालय, नवादा स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा सुश्री शिल्पी सोनीराज ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री सोनीराज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार “90 दिवस – Mediation ‘For the Nation’ Drive 2.0” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मध्यस्थता के माध्यम से सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न्यायालय की जटिल प्रक्रिया के बजाय संवाद और आपसी सहमति के आधार पर विवाद समाधान को प्राथमिकता देता है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र और प्रभावी निपटारा संभव हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पक्षकार इस अभियान के तहत ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए मध्यस्थता प्रक्रिया से अपने विवादों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। लोग विवादों को समझौता से करा सकते हैं निस्तारण इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि यह अभियान उन मामलों को कवर करता है जिनमें समझौते की संभावना अधिक होती है। इनमें परिवार वाद, क्लेम वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मामले, बंटवारा वाद, मकान मालिक एवं किरायेदार विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य विवाद शामिल हैं। इन मामलों का निपटारा प्रशिक्षित मध्यस्थों के सहयोग से किया जाएगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि जनवरी 2026 में ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को सूचना दी जाएगी और मध्यस्थता हेतु मामले सौंपे जाएंगे। मध्यस्थ अधिवक्ता पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर विवादों का समाधान कराएंगे। बैठक में ये अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नवादा के साथ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नवादा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, तृतीय, पंचम, षष्ठ (पॉक्सो), नवम एवं ग्यारह, अनन्य विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति), अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम एवं द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी I, II, IV एवं V, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, मुंसिफ, नवादा, प्रधान दण्डाधिकारी किशोर न्याय परिषद, नवादा सहित न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती सोनल सरोहा, सुश्री अनिता कुमारी, श्री आदित्य आनंद, श्री कमरूजमी एवं श्री निखिल कुमार उपस्थित थे। नवादा में मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार हेतु न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर यह बैठक 30 जनवरी 2026 को अपराह्न 04:35 बजे व्यवहार न्यायालय, नवादा स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा सुश्री शिल्पी सोनीराज ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री सोनीराज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार “90 दिवस – Mediation ‘For the Nation’ Drive 2.0” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मध्यस्थता के माध्यम से सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न्यायालय की जटिल प्रक्रिया के बजाय संवाद और आपसी सहमति के आधार पर विवाद समाधान को प्राथमिकता देता है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र और प्रभावी निपटारा संभव हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पक्षकार इस अभियान के तहत ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए मध्यस्थता प्रक्रिया से अपने विवादों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। लोग विवादों को समझौता से करा सकते हैं निस्तारण इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि यह अभियान उन मामलों को कवर करता है जिनमें समझौते की संभावना अधिक होती है। इनमें परिवार वाद, क्लेम वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मामले, बंटवारा वाद, मकान मालिक एवं किरायेदार विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य विवाद शामिल हैं। इन मामलों का निपटारा प्रशिक्षित मध्यस्थों के सहयोग से किया जाएगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि जनवरी 2026 में ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को सूचना दी जाएगी और मध्यस्थता हेतु मामले सौंपे जाएंगे। मध्यस्थ अधिवक्ता पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर विवादों का समाधान कराएंगे। बैठक में ये अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नवादा के साथ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नवादा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, तृतीय, पंचम, षष्ठ (पॉक्सो), नवम एवं ग्यारह, अनन्य विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति), अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम एवं द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी I, II, IV एवं V, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, मुंसिफ, नवादा, प्रधान दण्डाधिकारी किशोर न्याय परिषद, नवादा सहित न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती सोनल सरोहा, सुश्री अनिता कुमारी, श्री आदित्य आनंद, श्री कमरूजमी एवं श्री निखिल कुमार उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *