बागपत में भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक:प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारी मौजूद रहे

बागपत में भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक:प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारी मौजूद रहे

बागपत में भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान चलाएगी। इसके तहत मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को प्रवास करना होगा, जिससे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो लगातार 24 घंटे चलेगा। इस शिविर में कुल सात सत्र होंगे, जिनमें प्रशिक्षित वक्ता कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के बारे में मार्गदर्शन देंगे। नीरज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी इस प्रशिक्षण वर्ग में सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश ने कहा कि जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में जनपद की सभी तीनों विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनावों में जीत दिलाना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्षा अनिता खौखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, एससी मोर्चा जिला संयोजक आत्मराम मौर्य, व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक रविंद्र आर्य, सुन्दर धामा, सत्येंद्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, देवेंद्र खौखर, राजीव धामा, डॉ. सतेन्द्र प्रजापति, अमित जैन सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *