कटिहार सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं की बैठक:संघ एवं अनुशासन सहित कई प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

कटिहार सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं की बैठक:संघ एवं अनुशासन सहित कई प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें संघ और न्यायालयों में अनुशासन सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि बैठक में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कटिहार जजशिप के इंस्पेक्टिंग जज माननीय अरुण कुमार झा के 27 और 28 फरवरी, 2026 को निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया। ई-कोर्ट से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होली के अवसर पर सभी नियमित अधिवक्ताओं को उपहार राशि देने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लेने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, ई-कोर्ट से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस आम सभा की बैठक में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने न्यायालय की गरिमा बनाए रखने और संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें संघ और न्यायालयों में अनुशासन सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि बैठक में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कटिहार जजशिप के इंस्पेक्टिंग जज माननीय अरुण कुमार झा के 27 और 28 फरवरी, 2026 को निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया। ई-कोर्ट से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होली के अवसर पर सभी नियमित अधिवक्ताओं को उपहार राशि देने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लेने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, ई-कोर्ट से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस आम सभा की बैठक में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने न्यायालय की गरिमा बनाए रखने और संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *