भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी द्वारा महानगर कार्यसमिति की नई सूची सोमवार को जारी की गई। संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। इन्हें मिले हैं ये दायित्व जारी सूची के अनुसार महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, विवेक वाजपेयी, विशाल कन्नौजिया, वीनस शर्मा, ललित नागदेव, पूजा बंसल, राहुल गुप्ता, संजीव शर्मा काके को बनाया है। महानगर महामंत्री में नरेन्द्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, विनय शर्मा पाराशर को जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह महानगर मंत्री डॉली गुप्ता,नुपुर जौहरी, दीपक वर्मा, अजय दीवान, सुनीता सैनी,सुशील प्रजापती, पंकज कतीरा, विभोर चौधरी को पद दिया गया है। वहीं जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, जिला आईटी संयोजक अंकुर राणा और जिला सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ शर्मा को बनाया गया है। कुल 90 लोगों की लिस्ट है। इसमें 23 पदाधिकारी और 67 सदस्य हैं। 23 पदाधिकारियों में 8 उपाध्यक्ष, 3 महानगर महामंत्री, 8 महानगर मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजिक मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट… पहले 23 पदाधिकारियों की लिस्ट अब 67 सदस्यों की लिस्ट देखिए..


