करनाल जिले में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की करनाल यूनिट ने प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध सप्लाई के एक पुराने मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इस नेटवर्क की परतें खुलीं और संबंधित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। यह मामला 12 जनवरी का है, जब ब्यूरो की करनाल यूनिट ने गांव सालवन निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। प्राथमिक पूछताछ में अवैध दवाइयों की सप्लाई से जुड़े स्थानीय लोगों के इनपुट मिले थे। यह हुआ था बरामद मेटिडकल स्टोर की मिली थी संलिप्तता पूछताछ के दौरान गांव सालवन स्थित अनिल मेडिकल स्टोर की संलिप्तता सामने आई। सूचना मिलने पर जिला ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर रितु मेहला ने कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद स्टोर को मौके पर ही सील कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि नशा तस्करी में दवा कारोबार का दुरुपयोग किया जा रहा था। नशा तस्करी में थी भूमिका यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर ऋषीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार के साथी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में अनिल कुमार की मेडिकल स्टोर के मालिक के रूप में सक्रिय भूमिका सामने आई है। आरोपी मुकेश कुमार को पहले तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिससे नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले थे। अब गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का ध्यान अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों और मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने पर केंद्रित है।


