Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

अंबिकापुर. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों के उपचार की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक और कदम (Medical college Ambikapur) उठाया गया है। मेडिसिन विभाग में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का उद्घाटन बुधवार को डीन डॉ. अविनाश मेश्राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज टेम्भुर्निकर, एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश निगम, ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणेश सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इस 6-बेडेड एचडीयू की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर निगरानी एवं उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध (Medical college Ambikapur) कराना है। इस यूनिट में आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सपोर्ट, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर तथा आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों की निरंतर एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें एचडीयू जैसी गहन देखभाल की आवश्यकता तो नहीं होती, लेकिन सामान्य वार्ड की तुलना में अधिक निगरानी की जरूरत होती है। एचडीयू के प्रारंभ होने से अस्पताल में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं (Medical college Ambikapur) का विस्तार होगा तथा मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

इन मरीजों को मिलेगा लाभ

यह यूनिट गंभीर संक्रमण, ऑपरेशन (Medical college Ambikapur) के बाद देखभाल (पोस्ट-ऑपरेटिव केयर) और हृदय व श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Medical college Ambikapur: एचडीयू की प्रमुख विशेषताएं

1. प्रत्येक बेड पर मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर की सुविधा
2. ऑक्सीजन सप्लाई एवं सेंट्रलाइज्ड गैस पाइपलाइन सिस्टम
3. हाई-फ्लो ऑक्सीजन एवं आपातकालीन वेंटिलेशन सपोर्ट
4. कार्डियक मॉनिटरिंग एवं निरंतर निगरानी की व्यवस्था
5. प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी
6. संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष प्रोटोकॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *