मुजफ्फरपुर में बैन मांस जब्त, जांच के लिए भेजा सैंपल:रिपोर्ट आने तक दुकानें रहेंगी बंद, पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी हुई

मुजफ्फरपुर में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एक्शन ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरन छपरा स्थित कुरेसी गली और बाटा गली के बुचरखना इलाके में हुआ है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार और नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में आज दोपहर करीब 2 बजे के बाद प्रशासनिक टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान बुचरखना परिसर से भारी मात्रा में संदिग्ध और प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। जिला प्रशासन की ओर से मौके पर ही मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना को लिखित शिकायत मिली थी कि कसाई टोला इलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वेटनरी विभाग के डॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बुचरखना के अंदर मौजूद मांस, दुकानों और उपकरणों की जांच की। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया में इसे साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सके। रिपोर्ट आने तक दुकानें रहेंगी बंद पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार ने बताया कि एक लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बुचरखना से लिए गए प्रतिबंधित मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक सभी संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है। फोरेंसिक जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि कुरेसी गली और बाटा गली में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाना को लिखित शिकायत भी मिली थी। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके की वीडियोग्राफी कराई गई है। मौके से लिए गए मांस के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस मामले में ब्रह्मपुरा थाने में एक बार फिर एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी इसी इलाके में प्रतिबंधित मांस को लेकर कार्रवाई की गई थी। उस समय ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 184/25 के तहत मामला दर्ज कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अब तक उसकी जांच रिपोर्ट हासिल नहीं हो सकी है। रिपोर्ट मिलते ही उस मामले में भी नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एक्शन ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरन छपरा स्थित कुरेसी गली और बाटा गली के बुचरखना इलाके में हुआ है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार और नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में आज दोपहर करीब 2 बजे के बाद प्रशासनिक टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान बुचरखना परिसर से भारी मात्रा में संदिग्ध और प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। जिला प्रशासन की ओर से मौके पर ही मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना को लिखित शिकायत मिली थी कि कसाई टोला इलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वेटनरी विभाग के डॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बुचरखना के अंदर मौजूद मांस, दुकानों और उपकरणों की जांच की। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया में इसे साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सके। रिपोर्ट आने तक दुकानें रहेंगी बंद पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार ने बताया कि एक लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बुचरखना से लिए गए प्रतिबंधित मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक सभी संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है। फोरेंसिक जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि कुरेसी गली और बाटा गली में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाना को लिखित शिकायत भी मिली थी। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके की वीडियोग्राफी कराई गई है। मौके से लिए गए मांस के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस मामले में ब्रह्मपुरा थाने में एक बार फिर एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी इसी इलाके में प्रतिबंधित मांस को लेकर कार्रवाई की गई थी। उस समय ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 184/25 के तहत मामला दर्ज कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अब तक उसकी जांच रिपोर्ट हासिल नहीं हो सकी है। रिपोर्ट मिलते ही उस मामले में भी नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *