इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में MBBS छात्र फांसी पर लटका:रिजल्ट में बैक आने से था परेशान, अगले दिन थी ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में MBBS छात्र फांसी पर लटका:रिजल्ट में बैक आने से था परेशान, अगले दिन थी ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग

लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एमबीबीएस फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र का तीन दिन पहले रिजल्ट आया था। जिसमें कई पेपर में बैक आई थी। बैक को लेकर काफी परेशान था। जिसके चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोरखपुर बेलघाट निवासी राहुल कुमार विश्वास (22) इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र था। मौसेरे भाई कुंदन ने बताया कि तीन दिन पहले राहुल का रिजल्ट आया था। रिजल्ट में एक सब्जेक्ट छोड़कर सब में बैक आई थी। जिसे लेकर काफी परेशान था। गुरुवार को विश्वविद्यालय की तरफ से ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग भी होनी थी। परिवार ने समझाया था बुधवार रात करीब 8 बजे राहुल ने मां को कॉल कर ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग के बारे में बताया था। इस पर मां और पिता राजकुमार ने परेशान न होने की बात कही थी।
इस दौरान उसके रूममेट ने राहुल को मेस में खाना खाने के लिए चलने को कहा। राहुल ने उसे भेजकर 10 मिनट बाद आने की बात कही। कुछ देर बाद जब वह वापस कमरे में लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने वार्डन को सूचना दी। कमरे में फंदे लटकता मिला वार्डन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो राहुल कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इंटीग्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस और परिवार को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *