MBA छात्र ने हैवानियत की सारी हदें की पार, छात्रा के शव के साथ दरिंदगी…पूछताछ में उगली वारदात की कहानी

MBA छात्र ने हैवानियत की सारी हदें की पार, छात्रा के शव के साथ दरिंदगी…पूछताछ में उगली वारदात की कहानी

MBA Student Murder Case: मध्यप्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक एमबीए छात्र ने प्रेमिका व सहपाठी छात्रा की हत्या करने के साथ ही हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि उसने छात्रा से बलात्कार किया और हत्या के बाद शव के साथ भी दरिंदगी की। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एमबीए छात्रा की गला घोंटने के साथ ही चाकू से बेरहमी से हत्या की थी।

वारदात के बाद वह छात्रा का मोबाइल लेकर मुंबई भाग गया और उसके सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश की। इंदौर पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी ने मुंबई के अंधेरी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस को छात्रा की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आशंका है कि आरोपी पीयूष धामनोदिया ने उसकी मृत्यु के बाद भी उसके साथ बलात्कार किया। कोर्ट ने आरोपी को 18 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
हत्या से पहले रचा ‘वेडिंग ड्रामा’

पूछताछ की जानकरी के अनुसार पीयूष और युवती 8 सितंबर 2025 से रिलेशनशिप में थे। आरोपी कई बार छात्रा को अपने कमरे पर ले जा चुका था। वह पहले से ही उसकी हत्या की योजना बना चुका था। विवाद समाप्त करने का झांसा देकर वह 10 फरवरी को छात्रा को द्वारकापुरी स्थित अपने कमरे पर ले गया। जलते दीये को साक्षी मानकर उसने छात्रा को मंगलसूत्र पहनाया और शादी का नाटक रचा। इसके बाद किसी बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

मुंह में कपड़ा ठूंसा, टेप चिपकाई

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आवेश में आकर उसने छात्रा के हाथ पलंग से बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मुंह पर टेप चिपका दी। पहले गला घोंटा और फिर छाती में चाकू मारा। आरोपी छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार कर रहा है। कमरे की स्थिति को देखते हुए पुलिस को बलात्कार की आशंका है।

आरोपी घंटों तक शव के पास बैठकर नशा करता रहा। कमरे से शराब की बोतल, रस्सी के टुकड़े, पलंग से बंधी रस्सी और टेप बरामद हुई। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने मृतका के मोबाइल से उसके पिता को संदेश भेजा- ‘अब मैं घर कभी नहीं आऊंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *