महापौर के बेटे पर पार्क कब्जाने का आरोप:रावतपुर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले- यह प्लॉट नहीं, पार्क है

महापौर के बेटे पर पार्क कब्जाने का आरोप:रावतपुर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले- यह प्लॉट नहीं, पार्क है

कानपुर। रावतपुर के सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी, विनायकपुर क्षेत्र में पार्क सुंदरीकरण का कार्य विवादों में घिर गया है। क्षेत्रीय लोगों ने कब्जे को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया स्थानीय लोगों ने सांसद,नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की। स्थानीय लोगों का कहना कब्जा नहीं होने देंगे स्थानीय निवासी नीरज सिंह गौर ने बताया कि पार्क की ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका था। इसी दौरान पार्क के एक छोर पर बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए मिस्त्री लगाए गए, तभी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दो-दो सौ गज के प्लॉट होने की बात कहते हुए शाम को काम रुकवा दिया। निर्माण दोबारा शुरू कराने के लिए 17 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की गई। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक लिखित शिकायतें भेजीं, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई वहीं क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि बगल के 265 नंबर के आधार पर पार्क में 265-ए और 265-बी के नाम से दो रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। आरोप है कि सुदर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के सचिव अंबरीश पी. सिंह परिहार ने 22 जुलाई 2024 को ये रजिस्ट्रियां कराई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रजिस्ट्रियां नाबालिगों के नाम की गईं। पहली रजिस्ट्री एक पांच वर्षीय बच्चे के नाम है, जिसके पिता का नाम महापौर के बेटे अमित पांडे दर्ज है। जबकि पता मुंबई का बताया गया है। वहीं दूसरी रजिस्ट्री भी उसी दिन एक अन्य नाबालिग के नाम की गई, जिनके पिता का नाम अनूप कुमार पांडे बताया गया है। क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि प्राथमिक जानकारी में दोनों नाबालिगों के पिता महापौर के पुत्र बताए जा रहे हैं। अगर कब्जा हुआ तो मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे शिकायत नीरज सिंह, राकेश अग्निहोत्री, आरबी सहित दो दर्जन से अधिक क्षेत्रीय निवासियों ने आरोप लगाया कि हाउसिंग सोसायटी के सचिव ने जालसाजी कर धोखाधड़ी के जरिए पार्क की जमीन को रजिस्ट्री में शामिल किया। अगर पार्क पर कब्जा हुआ तो वह लोग मुख्यमंत्री से मिलकर महापौर के बेटे की शिकायत करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *