कानपुर नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में बुधवार को मेयर व नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में नवरात्र, रामनवमी एवं ईद को दृष्टिगत रखते हुए बैठक की गई। मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्देशित किया कि बारा देवी मन्दिर मे कानपुर के बाहर से भी श्रद्धालु आते है, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। दुकानों को व्यवस्थित करायें। बारा देवी में जवारा भी निकलते है, कुछ लोग लेट कर मन्दिर जाते है, इसलिये मार्ग दुरूस्त किये जाये। मन्दिर, मस्जिद, ईदगाह वाले रास्तों पर सीवर मेन होल के ढक्कन खुले न हो, नालियॉ पटियों से ढकी हों। मन्दिर, मस्जिद एवं ईदगाहों में जो अस्थायी सजावट इत्यादि की जाती है, उसकी व्यवस्था करायी जाये। मेन होल और नाली के स्लैब खुले न रहें
जीएम जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्र में जहां पर भण्डारा का कार्यक्रम होता है वहां पर टैंकर की व्यवस्था की जाती है। ईद में 16 स्थानों पर टैंकर की व्यवस्था की जाती है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानपुर महानगर में हर जोन मे मन्दिर है, तीन-चार मुख्य मन्दिर है। मन्दिरों के पास पानी, टॉलेट, साफ-सफाई, परिक्रमा स्थल की साफ-सफाई, मेन होल, नाली के स्लैब खुले न रहे इत्यादि अभियन्त्रण व स्वास्थ्य विभाग मिलकर देखें। पूजा से संबंधित कपड़ा नाली में न बहे नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कोई भी पूजा से सम्बन्धित कपड़ा इत्यादि नाली में न बहे। मन्दिर में पानी से कीचड़ की स्थिति न उत्पन्न हो, क्योंकि श्रद्धालुओं के पैर फिसल सकता है। कर्मचारियों की उपस्थिति मौके पर जाकर सत्यापित करें। बारा देवी मन्दिर के पीछे अतिक्रमण एवं नालियों की सफाई करायें। मन्दिरों, मस्जिद के पहुंच मार्ग के पास होने वाले कार्य की तत्काल कार्य योजना लोकेशन के आधार पर बनाकर प्रस्तुत करें। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. आवेश, जगदीश यादव, अनूप कुमार वाजपेयी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संख्वार आदि रहे।


