मेयर ने सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

मेयर ने सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम द्वारा शहरभर में चलाई जा रही सफाई मुहिम के तहत मेयर इंदरजीत कौर ने सफाई कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मेयर इंदरजीत कौर ने कर्मचारियों को आगे भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। मेयर ने कहा कि जहां नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वहीं शहरवासियों को भी आगे आकर उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले या खाली स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि कूड़ा केवल अधिकृत कूड़ा संग्राहकों को ही सौंपा जाए या नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डाला जाए, ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके। मेयर ने जानकारी दी कि जोन स्तर पर भी सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *