‘मेरा घर उजड़ गया। सबसे छोटे बेटा अब इस दुनिया मे नहीं रहा। राजनीतिक रंजिश के चलते उनलोगों ने मेरे बेटे की जान ले ली। मेरी हत्या कभी भी किसी समय हो सकती है।’ ये कहना है गयाजी के बैरागी मोहल्ले के उपेंद्र पासवान का, जिसके 19 साल के बेटे सुभाष कुमार की दिवाली की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे नगर निगम के मेयर गणेश पासवान का हाथ है। उपेंद्र पासवान का कहना है, ‘एक हफ्ते पहले मेयर ने सुभाष को जान मारने की धमकी दी थी। कहा था- 5 लाख रुपए की सुपारी देकर तुम्हारा हत्या मर्डर करा देंगे। एक हफ्ता होते ही बेटे की हत्या करा दी।’ मृतक के पिता के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे राजनीतिक रंजिश उभर कर सामने आ रही है। उपेंद्र पासवान ने बताया, ‘2022 में मैंने निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़ा था। तभी से गणेश हमलोगों से दुश्मनी मोल ली थी। घर से 50 मीटर की दूरी पर बेटे को घेरकर मारी गोली दरअसल, गयाजी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने बैक टू बैक 4 गोली मारकर सुभाष की हत्या कर दी। मर्डर का CCTV भी सामने आया है। इसमें 4 लड़के गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़के आसपास के लोगों को डराते भी दिख रहे हैं। मतलब घटना के वक्त लोग देख रहे थे, लेकिन कोई सुभाष की मदद के लिए आगे नहीं आया। न ही किसी ने पुलिस बुलाई। पिता ने कहा, ‘CCTV फुटेज में दिखने वाले लड़कों में से एक बंटी को पहचानता हूं। इसके अलावा किसी को नहीं जानता हूं। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। यह भी हमारे मन में डर पैदा कर रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘सोमवार को बेटा सुभाष सुबह 8 बजे सामान लेने के लिए निकला था। घर से महज 50 मीटर दूर दूसरी गली में 4 लड़कों ने उसे घेर लिया। फिर ताबड़तोड़ एक साथ कई गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी भाग गए।’ हत्या की 4 तस्वीरें देखिए… पिता बोले- मेरी भी हत्या हो सकती है मृतक के पिता ने कहा, ‘2022 में हमने मेयर का निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि हम हार गए थे, लेकिन इस दौरान राजनीतिक रंजिश मेयर गणेश पासवान और हमारे बीच पैदा हो गई थी। तभी से वह किसी न किसी रूप में हमें और हमारे परिवार को डैमेज पहुंचाने में जुटा है। उसी का नतीजा है कि दीवाली की सुबह दुश्मनों ने मेरे बेटे की जान ले ली।’ उपेंद्र पासवान ने आशंका जताई है कि बेटे की हत्या के बाद उनकी भी कभी भी हत्या हो सकती है। इसे लेकर पिता ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और गणेश पासवान और वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर ने बताया, ‘FIR में मेयर के अलावा 6 अन्य लोगों के भी नाम है। जिनका खुलासा फिलहाल नहीं किया जा सकता है। क्योंकि पुलिस की दबिश चल रही है। मारपीट और गोलीबारी का केस दर्ज इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस कैंप कर रही है। नाम न बताने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने कहा कि 19 साल का सुभाष 10वीं का स्टूडेंट था। उपेंद्र पासवान और उनके बच्चों के खिलाफ भी कोतवाली थाने में मारपीट, गोलीबारी का केस दर्ज है। डाक स्थान का इलाका तंग गलियों से अटा पड़ा है। यहां नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त भी खूब होती है। खासकर शराब का धंधा जोरों पर चलता है। इस इलाके में अक्सर मारपीट, गोलीबारी और छिनतई की घटना होती रहती है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कई पार्षद मंगलवार को गया रेंज के IG से मिले। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को ज्ञापन सौंपा मृतक के परिजनों ने मेयर गणेश पासवान और वार्ड पार्षद कुंदन कुमार सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि इस मामले में राजनीतिक द्वेष के कारण मेयर और वार्ड पार्षद को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जांच बिना किसी दबाव के, निष्पक्ष रूप से की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव भी आईजी कार्यालय पहुंचे। सांसद यादव ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। ‘मेरा घर उजड़ गया। सबसे छोटे बेटा अब इस दुनिया मे नहीं रहा। राजनीतिक रंजिश के चलते उनलोगों ने मेरे बेटे की जान ले ली। मेरी हत्या कभी भी किसी समय हो सकती है।’ ये कहना है गयाजी के बैरागी मोहल्ले के उपेंद्र पासवान का, जिसके 19 साल के बेटे सुभाष कुमार की दिवाली की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे नगर निगम के मेयर गणेश पासवान का हाथ है। उपेंद्र पासवान का कहना है, ‘एक हफ्ते पहले मेयर ने सुभाष को जान मारने की धमकी दी थी। कहा था- 5 लाख रुपए की सुपारी देकर तुम्हारा हत्या मर्डर करा देंगे। एक हफ्ता होते ही बेटे की हत्या करा दी।’ मृतक के पिता के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे राजनीतिक रंजिश उभर कर सामने आ रही है। उपेंद्र पासवान ने बताया, ‘2022 में मैंने निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़ा था। तभी से गणेश हमलोगों से दुश्मनी मोल ली थी। घर से 50 मीटर की दूरी पर बेटे को घेरकर मारी गोली दरअसल, गयाजी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने बैक टू बैक 4 गोली मारकर सुभाष की हत्या कर दी। मर्डर का CCTV भी सामने आया है। इसमें 4 लड़के गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़के आसपास के लोगों को डराते भी दिख रहे हैं। मतलब घटना के वक्त लोग देख रहे थे, लेकिन कोई सुभाष की मदद के लिए आगे नहीं आया। न ही किसी ने पुलिस बुलाई। पिता ने कहा, ‘CCTV फुटेज में दिखने वाले लड़कों में से एक बंटी को पहचानता हूं। इसके अलावा किसी को नहीं जानता हूं। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। यह भी हमारे मन में डर पैदा कर रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘सोमवार को बेटा सुभाष सुबह 8 बजे सामान लेने के लिए निकला था। घर से महज 50 मीटर दूर दूसरी गली में 4 लड़कों ने उसे घेर लिया। फिर ताबड़तोड़ एक साथ कई गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी भाग गए।’ हत्या की 4 तस्वीरें देखिए… पिता बोले- मेरी भी हत्या हो सकती है मृतक के पिता ने कहा, ‘2022 में हमने मेयर का निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि हम हार गए थे, लेकिन इस दौरान राजनीतिक रंजिश मेयर गणेश पासवान और हमारे बीच पैदा हो गई थी। तभी से वह किसी न किसी रूप में हमें और हमारे परिवार को डैमेज पहुंचाने में जुटा है। उसी का नतीजा है कि दीवाली की सुबह दुश्मनों ने मेरे बेटे की जान ले ली।’ उपेंद्र पासवान ने आशंका जताई है कि बेटे की हत्या के बाद उनकी भी कभी भी हत्या हो सकती है। इसे लेकर पिता ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और गणेश पासवान और वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर ने बताया, ‘FIR में मेयर के अलावा 6 अन्य लोगों के भी नाम है। जिनका खुलासा फिलहाल नहीं किया जा सकता है। क्योंकि पुलिस की दबिश चल रही है। मारपीट और गोलीबारी का केस दर्ज इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस कैंप कर रही है। नाम न बताने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने कहा कि 19 साल का सुभाष 10वीं का स्टूडेंट था। उपेंद्र पासवान और उनके बच्चों के खिलाफ भी कोतवाली थाने में मारपीट, गोलीबारी का केस दर्ज है। डाक स्थान का इलाका तंग गलियों से अटा पड़ा है। यहां नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त भी खूब होती है। खासकर शराब का धंधा जोरों पर चलता है। इस इलाके में अक्सर मारपीट, गोलीबारी और छिनतई की घटना होती रहती है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कई पार्षद मंगलवार को गया रेंज के IG से मिले। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को ज्ञापन सौंपा मृतक के परिजनों ने मेयर गणेश पासवान और वार्ड पार्षद कुंदन कुमार सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि इस मामले में राजनीतिक द्वेष के कारण मेयर और वार्ड पार्षद को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जांच बिना किसी दबाव के, निष्पक्ष रूप से की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव भी आईजी कार्यालय पहुंचे। सांसद यादव ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।


