एकतरफा प्यार में फंदे से झुला मयंक:लड़की के इंकार करने से था परेशान, कमरे से मिले नोट में मिला जिक्र

एकतरफा प्यार में फंदे से झुला मयंक:लड़की के इंकार करने से था परेशान, कमरे से मिले नोट में मिला जिक्र

एक तरफा प्यार में पड़े चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र मयंक राज ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को राजेंद्र बॉयज हॉस्टल के कमरे में झूलते देख कर्मियों ने पटना की एक निजी अस्पताल में लाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मयंक ने जून 2025 में दाखिला लिया था। वह LLM लास्ट ईयर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार रांची के खलारी से पटना आया। मृतक की मां मधु ने अपने बयान में कहा कि, ‘मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। इसकी जांच होनी चाहिए।’ सुसाइड नोट में प्रेमिका का जिक्र कमरे की तलाशी के दौरान एक लेटर मिला है, जिसमें मयंक में अपने प्रेम प्रसंग के बारे में लिखा है। मयंक ने लिखा है कि एक लड़की को वह चाहता था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। अब इस बात से पुलिस को आशंका हो रही है कि मयंक राज तनाव में चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जक्कनपुर थाने की पुलिस ने UD केस दर्ज कर लिया है। परिवार की ओर से लिखित तौर पर किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मयंक राज के कमरे से आईपैड, आईफोन और पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट मिले हैं। पुलिस मयंक की CDR रिपोर्ट के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखरी बातचीत उसकी किसके साथ हुई थी और उसको क्या बताया था। किसी भी नतीजे तक पहुंचने से पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर छानबीन भी शुरू है। यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक मयंक राज की मौत की खबर मिलने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई। सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। यहां तक की परीक्षाएं भी टाल दी गई। छात्रों और यूनिवर्सिटी के कर्मियों की ओर से श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। एक तरफा प्यार में पड़े चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र मयंक राज ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को राजेंद्र बॉयज हॉस्टल के कमरे में झूलते देख कर्मियों ने पटना की एक निजी अस्पताल में लाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मयंक ने जून 2025 में दाखिला लिया था। वह LLM लास्ट ईयर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार रांची के खलारी से पटना आया। मृतक की मां मधु ने अपने बयान में कहा कि, ‘मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। इसकी जांच होनी चाहिए।’ सुसाइड नोट में प्रेमिका का जिक्र कमरे की तलाशी के दौरान एक लेटर मिला है, जिसमें मयंक में अपने प्रेम प्रसंग के बारे में लिखा है। मयंक ने लिखा है कि एक लड़की को वह चाहता था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। अब इस बात से पुलिस को आशंका हो रही है कि मयंक राज तनाव में चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जक्कनपुर थाने की पुलिस ने UD केस दर्ज कर लिया है। परिवार की ओर से लिखित तौर पर किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मयंक राज के कमरे से आईपैड, आईफोन और पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट मिले हैं। पुलिस मयंक की CDR रिपोर्ट के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखरी बातचीत उसकी किसके साथ हुई थी और उसको क्या बताया था। किसी भी नतीजे तक पहुंचने से पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर छानबीन भी शुरू है। यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक मयंक राज की मौत की खबर मिलने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई। सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। यहां तक की परीक्षाएं भी टाल दी गई। छात्रों और यूनिवर्सिटी के कर्मियों की ओर से श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *