सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए बोला- ‘मुझसे गलती हो गई’

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए बोला- ‘मुझसे गलती हो गई’

बहराइच पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी मौलाना अब्दुल सालिम को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में मौलाना की बॉडी लैंग्वेज बदली हुई दिखी। वह न सिर्फ शारीरिक रूप से पस्त नजर आया, बल्कि बार-बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी माताजी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगता दिखा।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद करीब दो साल पुराने एक वीडियो से शुरू हुआ, जो हाल ही में 6 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौलाना ने बिहार के भागलपुर में एक ‘तालीमी जागरूकता सम्मेलन’ के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। वीडियो वायरल होते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों (लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर) में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। 8 मार्च को बहराइच में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बिहार से यूपी एसटीएफ ने दबोचा

मौलाना अब्दुल सालिम, जो एआईएमआईएम (AIMIM) से भी जुड़ा रहा है, गिरफ्तारी के डर से बिहार में छिपा था। सोमवार देर शाम यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से उसे नाटकीय ढंग से हिरासत में लिया। स्थानीय विधायक अख्तरुल ईमान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।

जेल जाने से पहले मांगी माफी

मंगलवार को बहराइच कोतवाली में पूछताछ के बाद जब उसे जेल ले जाया जा रहा था, तब मौलाना ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर कहा, ‘भाषण के दौरान मेरी जुबान से कुछ आपत्तिजनक बातें निकल गईं, जो नहीं निकलनी चाहिए थीं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी और उनकी माताजी से दिल से माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।’

जेल ले जाते समय मौलाना के चेहरे पर मास्क था और वह पुलिसकर्मियों के सहारे लंगड़ाता हुआ और झुककर चलता दिखाई दिया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश ने पुष्टि की है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बहराइच जिला जेल भेज दिया गया है।

जानें सीएम योगी की मां पर मौलाना ने क्या की थी टिप्पणी

बिहार के पटना में आयोजित एक मजहबी जलसे में जाने-माने मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर लोग भड़क गए और मौलाना का पुतला भी फूंका गया थी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ बने सख्त कानूनों की आलोचना करते नजर आ रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की मां के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *