मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बड़ा बदलाव किया है। सोमवार को आदेश जारी कर दो थानों के प्रभारी बदल दिए गए। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेश पटेल को अब लौर थाना प्रभारी बनाया गया है। लौर थाने में काम कर रहे उप निरीक्षक गोविंद प्रसाद तिवारी को नईगढ़ी थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस का काम बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। नए प्रभारी से अपराध रोकने, मामलों की जांच और जनता की शिकायतों का जल्द निपटारा करने की उम्मीद है।


