Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत मचा कोहराम

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत मचा कोहराम

Mau News: मऊ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 269 के समीप सर्विस रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (लगभग 34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी मुहम्मदाबाद के भाटी कला गांव के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने रात करीब 11 बजे उन्हें घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, 8 माह का एक बेटा और 4 साल की बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *