Mau News: तिलक के दिन पिता की हुई मौत तो होने वाले ससुर ने उठाई बहू की जिम्मेदारी, करेंगे कन्यादान

Mau News: तिलक के दिन पिता की हुई मौत तो होने वाले ससुर ने उठाई बहू की जिम्मेदारी, करेंगे कन्यादान

Mau News: रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के बैरियाडिह गांव में एक दुखद घटना सामने आई। बेटी के तिलक समारोह के दिन ही पिता की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई, जिससे खुशियों से भरे घर में मातम छा गया और तिलक का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

गांव निवासी मोहन प्रजापति के अनुसार उनके बड़े भाई लालबदन प्रजापति ने अपनी बेटी अर्चना की शादी रामपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी शिव बचन प्रजापति के बेटे पंकज प्रजापति के साथ तय की थी।

शादी के घर में मातम

शादी की रस्मों के तहत 6 मार्च को तिलक और 9 मार्च को विवाह की तिथि निर्धारित की गई थी। शुक्रवार की सुबह से ही घर में तिलक की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों के साथ कई गाड़ियां भी पहुंच चुकी थीं।
इसी दौरान अचानक लालबदन प्रजापति के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें संभाल पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें अर्चना दूसरे नंबर पर हैं।

उधर, वर पक्ष के घर भी तिलक समारोह की पूरी तैयारी हो चुकी थी। मिठाई और भोजन की व्यवस्था की जा चुकी थी, लेकिन अचानक फोन के जरिए इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर वहां भी माहौल गमगीन हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लड़के के पिता शिव बचन प्रजापति अपने परिजनों के साथ बैरियाडिह गांव पहुंचे। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए तय तारीख पर ही विवाह संपन्न कराने की बात कही और अर्चना को अपने साथ बहादुरपुर ले गए। उनका कहना है कि 9 मार्च को ही पंकज और अर्चना का विवाह कराया जाएगा, ताकि दिवंगत समधी लालबदन प्रजापति की आत्मा को शांति मिल सके

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *