भोजपुर के आरा शहर में आज दोपहर मैट्रिक परीक्षा के दौरान विवाद हो गया। नवादा थाना क्षेत्र स्थित क्षत्रिय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के अंदर प्रश्न का उत्तर नहीं बताने पर एक परीक्षार्थी ने दूसरे छात्र पर केंद्र से बाहर निकलते ही हमला कर दिया। इसमें एक छात्र का सिर फट गया। दरअसल, दोनों ही छात्र आज सोशल साइंस का एग्जाम दे रहे थे। घटना से परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जख्मी छात्र बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी उपेंद्र भारती का 16 साल का बेटा राहुल भारती है। राहुल अपने परीक्षा हॉल में सोशल साइंस की परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान एक अन्य छात्र ने उससे कॉपी दिखाने के लिए कहा, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उस छात्र ने परीक्षा हॉल के अंदर ही उसे परिणाम भुगतने की धमकी दे दी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही राहुल केंद्र से बाहर निकला, पहले से घात लगाए छात्र और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपित छात्र ने राहुल से कहा कि वह ज्यादा होशियारी दिखा रहा है और कॉपी क्यों नहीं दिखाई। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने राहुल की जमकर पिटाई कर दी और उसके सिर पर कड़ा से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद अन्य परीक्षार्थियों और दोस्तों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और घायल राहुल को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि छात्र के सिर में गहरी चोट आई है और काफी खून बहा है, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। भोजपुर के आरा शहर में आज दोपहर मैट्रिक परीक्षा के दौरान विवाद हो गया। नवादा थाना क्षेत्र स्थित क्षत्रिय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के अंदर प्रश्न का उत्तर नहीं बताने पर एक परीक्षार्थी ने दूसरे छात्र पर केंद्र से बाहर निकलते ही हमला कर दिया। इसमें एक छात्र का सिर फट गया। दरअसल, दोनों ही छात्र आज सोशल साइंस का एग्जाम दे रहे थे। घटना से परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जख्मी छात्र बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी उपेंद्र भारती का 16 साल का बेटा राहुल भारती है। राहुल अपने परीक्षा हॉल में सोशल साइंस की परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान एक अन्य छात्र ने उससे कॉपी दिखाने के लिए कहा, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उस छात्र ने परीक्षा हॉल के अंदर ही उसे परिणाम भुगतने की धमकी दे दी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही राहुल केंद्र से बाहर निकला, पहले से घात लगाए छात्र और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपित छात्र ने राहुल से कहा कि वह ज्यादा होशियारी दिखा रहा है और कॉपी क्यों नहीं दिखाई। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने राहुल की जमकर पिटाई कर दी और उसके सिर पर कड़ा से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद अन्य परीक्षार्थियों और दोस्तों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और घायल राहुल को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि छात्र के सिर में गहरी चोट आई है और काफी खून बहा है, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।


