लखीसराय में 25 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आयोजित:19,751 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 25 फरवरी तक दो पालियों में होगा एग्जाम

लखीसराय में 25 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आयोजित:19,751 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 25 फरवरी तक दो पालियों में होगा एग्जाम

लखीसराय जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,751 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 25 फरवरी तक कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा, जबकि सुबह 9:00 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 14 केंद्र बालकों के लिए निर्धारित सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, गश्ती दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिले में कुल 11 केंद्र बालिकाओं के लिए और 14 केंद्र बालकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। बालिका केंद्रों में आरलाल कॉलेज, श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, जनता कॉलेज सूर्यगढ़ा और महिला कॉलेज बड़हिया जैसे संस्थान शामिल हैं। बालक केंद्रों में राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, केआरके उच्च विद्यालय लखीसराय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खगौर, उच्च विद्यालय हलसी और उच्च विद्यालय जैतपुर प्रमुख हैं। जूता पहनकर केंद्र पर जाने की अनुमती नहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को जूता पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या जबरन प्रवेश की स्थिति में संबंधित छात्र पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें परीक्षा से निष्कासन और प्राथमिकी दर्ज करना शामिल है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। लखीसराय जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,751 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 25 फरवरी तक कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा, जबकि सुबह 9:00 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 14 केंद्र बालकों के लिए निर्धारित सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, गश्ती दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिले में कुल 11 केंद्र बालिकाओं के लिए और 14 केंद्र बालकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। बालिका केंद्रों में आरलाल कॉलेज, श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, जनता कॉलेज सूर्यगढ़ा और महिला कॉलेज बड़हिया जैसे संस्थान शामिल हैं। बालक केंद्रों में राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, केआरके उच्च विद्यालय लखीसराय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खगौर, उच्च विद्यालय हलसी और उच्च विद्यालय जैतपुर प्रमुख हैं। जूता पहनकर केंद्र पर जाने की अनुमती नहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को जूता पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या जबरन प्रवेश की स्थिति में संबंधित छात्र पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें परीक्षा से निष्कासन और प्राथमिकी दर्ज करना शामिल है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *