भागलपुर में वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अनुमंडल सदर भागलपुर में 42 केंद्र, नवगछिया में 10 केंद्र और कहलगांव में 9 केंद्र शामिल हैं। पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की सदर अनुमंडल में प्रति पाली 16,576, नवगछिया में 3,372 और कहलगांव में 3,286 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत व्यक्ति को केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कदाचार रोकने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी या स्टैटिक दंडाधिकारी को परीक्षा केंद्र में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा अवधि में फोटोस्टेट, कॉपीयर या डुप्लीकेटर मशीन का उपयोग भी वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार को छोड़ अन्य सभी द्वार सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक बंद रहेंगे। पुरुष कर्मी दूरी बनाए रखेंगे परीक्षार्थियों की गेट पर अनिवार्य फ्रिस्किंग होगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी या महिला वीक्षक द्वारा अलग घेरे में की जाएगी। तलाशी के दौरान पुरुष कर्मी दूरी बनाए रखेंगे। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे के बाद और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा, परीक्षार्थी चप्पल पहनकर ही आएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा अवधि में सदर अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी संचालित रहेगा। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है। भागलपुर में वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अनुमंडल सदर भागलपुर में 42 केंद्र, नवगछिया में 10 केंद्र और कहलगांव में 9 केंद्र शामिल हैं। पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की सदर अनुमंडल में प्रति पाली 16,576, नवगछिया में 3,372 और कहलगांव में 3,286 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत व्यक्ति को केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कदाचार रोकने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी या स्टैटिक दंडाधिकारी को परीक्षा केंद्र में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा अवधि में फोटोस्टेट, कॉपीयर या डुप्लीकेटर मशीन का उपयोग भी वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार को छोड़ अन्य सभी द्वार सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक बंद रहेंगे। पुरुष कर्मी दूरी बनाए रखेंगे परीक्षार्थियों की गेट पर अनिवार्य फ्रिस्किंग होगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी या महिला वीक्षक द्वारा अलग घेरे में की जाएगी। तलाशी के दौरान पुरुष कर्मी दूरी बनाए रखेंगे। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे के बाद और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा, परीक्षार्थी चप्पल पहनकर ही आएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा अवधि में सदर अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी संचालित रहेगा। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है।


