बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस साल बेतिया में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें शिक्षकों की तैनाती, सीटिंग अरेंजमेंट, दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शामिल है। प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, परीक्षा के सुचारु, स्वच्छ और पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर CCTV और वीडियोग्राफी सहित अन्य सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिले के कुल 55 परीक्षा केंद्रों में बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल 55,817 परीक्षार्थियों में 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं शामिल हैं। बेतिया में 4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए बेतिया में कुल 25,810 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 17,232 छात्र और 11,278 छात्राएं हैं। बगहा में 13,621 परीक्षार्थी (5,428 छात्र, 8,173 छात्राएं) और नरकटियागंज में 13,686 परीक्षार्थी (5,168 छात्र, 8,518 छात्राएं) परीक्षा देंगे। इस बार कुल 2,528 वीक्षक और 158 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बेतिया में 4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 55 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 55 महिला दंडाधिकारी, 17 गश्ती दल, 5 जोनल दंडाधिकारी, 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी और 1 उड़न दस्ता प्रतिनियुक्त किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस साल बेतिया में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें शिक्षकों की तैनाती, सीटिंग अरेंजमेंट, दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शामिल है। प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, परीक्षा के सुचारु, स्वच्छ और पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर CCTV और वीडियोग्राफी सहित अन्य सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिले के कुल 55 परीक्षा केंद्रों में बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल 55,817 परीक्षार्थियों में 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं शामिल हैं। बेतिया में 4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए बेतिया में कुल 25,810 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 17,232 छात्र और 11,278 छात्राएं हैं। बगहा में 13,621 परीक्षार्थी (5,428 छात्र, 8,173 छात्राएं) और नरकटियागंज में 13,686 परीक्षार्थी (5,168 छात्र, 8,518 छात्राएं) परीक्षा देंगे। इस बार कुल 2,528 वीक्षक और 158 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बेतिया में 4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 55 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 55 महिला दंडाधिकारी, 17 गश्ती दल, 5 जोनल दंडाधिकारी, 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी और 1 उड़न दस्ता प्रतिनियुक्त किया गया है।


