गोपालगंज में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा शुरू:35 केंद्रों पर 43 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, अभिभावकों की आवाजाही पर निगरानी रखने का निर्देश

गोपालगंज में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा शुरू:35 केंद्रों पर 43 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, अभिभावकों की आवाजाही पर निगरानी रखने का निर्देश

गोपालगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर कुल 43 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन इस संबंध में पूरी तरह अलर्ट है। पहली पाली की परिक्षा शुरू परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। जिला समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। अभिभावकों की आवाजाही पर निगरानी रखने का निर्देश उन्होंने कहा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए इसकी शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कदाचार की अनुमति न देने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने और अभिभावकों की आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को दें।परीक्षा केंद्रों के बाहर अवांछित तत्वों की उपस्थिति पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। गोपालगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर कुल 43 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन इस संबंध में पूरी तरह अलर्ट है। पहली पाली की परिक्षा शुरू परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। जिला समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। अभिभावकों की आवाजाही पर निगरानी रखने का निर्देश उन्होंने कहा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए इसकी शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कदाचार की अनुमति न देने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने और अभिभावकों की आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को दें।परीक्षा केंद्रों के बाहर अवांछित तत्वों की उपस्थिति पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *