नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के उपरडीह पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव में बुधवार को मठाधीश महंत अरविंद दास के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विमल राजवंशी थे। इस अवसर पर मठाधीश अरविंद दास ने विधायक सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। विधायक विमल राजवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि मठाधीश अरविंद दास वर्ष 1984-85 से समाज के कमजोर वर्गों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठंड में कंबल वितरण जैसे कार्य जरूरतमंदों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होते हैं। समाजसेवी राजेश कुमार ने मठाधीश अरविंद दास के सामाजिक कार्यों को अद्भुत और अनुकरणीय बताया। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बिनोद कुमार ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए ऐसी सेवाएं भविष्य में भी जारी रहने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा लौंद मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश दास, रजौली के भाजपा नेता गौरव कुमार शांडिल्य उर्फ गगन जी, प्रमोद चंद्रवंशी, बबलू कुमार रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के उपरडीह पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव में बुधवार को मठाधीश महंत अरविंद दास के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विमल राजवंशी थे। इस अवसर पर मठाधीश अरविंद दास ने विधायक सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। विधायक विमल राजवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि मठाधीश अरविंद दास वर्ष 1984-85 से समाज के कमजोर वर्गों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठंड में कंबल वितरण जैसे कार्य जरूरतमंदों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होते हैं। समाजसेवी राजेश कुमार ने मठाधीश अरविंद दास के सामाजिक कार्यों को अद्भुत और अनुकरणीय बताया। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बिनोद कुमार ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए ऐसी सेवाएं भविष्य में भी जारी रहने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा लौंद मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश दास, रजौली के भाजपा नेता गौरव कुमार शांडिल्य उर्फ गगन जी, प्रमोद चंद्रवंशी, बबलू कुमार रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


