रामगढ़वा में शराब तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | मोतिहारी रामगढ़वा पुलिस ने शराब तस्कर सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सुगौली निवासी रूपेश कुमार को िगरफ्तार िकया। जांच में यह बात सामने आई है कि रूपेश कुमार रामगढ़वा, सुगौली और बंजरिया सहित कई आस-पास के क्षेत्रों में शराब तस्करी का मुख्य काम देखता था। वह अपने नेटवर्क के तहत कई “डिलीवरी बॉय” के माध्यम से ग्रामीण और शहरी इलाकों में देसी चुलाई शराब की अवैध सप्लाई करवाता था। वहीं रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिंहासनी ग्राम निवासी अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए अपराधियों और तस्करों को दबोचने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भास्कर न्यूज | मोतिहारी रामगढ़वा पुलिस ने शराब तस्कर सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सुगौली निवासी रूपेश कुमार को िगरफ्तार िकया। जांच में यह बात सामने आई है कि रूपेश कुमार रामगढ़वा, सुगौली और बंजरिया सहित कई आस-पास के क्षेत्रों में शराब तस्करी का मुख्य काम देखता था। वह अपने नेटवर्क के तहत कई “डिलीवरी बॉय” के माध्यम से ग्रामीण और शहरी इलाकों में देसी चुलाई शराब की अवैध सप्लाई करवाता था। वहीं रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिंहासनी ग्राम निवासी अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए अपराधियों और तस्करों को दबोचने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *