किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की झाला पंचायत के चरघड़ियां गांव में देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई घर जलकर राख हो गए और लाखों का सामान खाक हो गया। सोमवार को अंचल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुँचकर मामले का जायजा लिए हैं। गौरतलब हो कि, इस आगलगी मे आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका नहीं मिला। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्नि पीड़ित परिवारों में अकरम रजा और सरवर आलम के आवासिय घरों में रखा सारा सामान भी खाक हो गया। साथ ही जलावन घर तथा मवेशी घर भी जलकर राख हो गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान बचाने और सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अधिकांश लोग कुछ भी नहीं बचा सके। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर से काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कई घर पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित अकरम रजा और सरवर आलम ने बताया इस घटना से उनके लाखों की क्षति हुई हैं। वो स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और सहायता की मांग कर रहे हैं। किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की झाला पंचायत के चरघड़ियां गांव में देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई घर जलकर राख हो गए और लाखों का सामान खाक हो गया। सोमवार को अंचल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुँचकर मामले का जायजा लिए हैं। गौरतलब हो कि, इस आगलगी मे आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका नहीं मिला। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्नि पीड़ित परिवारों में अकरम रजा और सरवर आलम के आवासिय घरों में रखा सारा सामान भी खाक हो गया। साथ ही जलावन घर तथा मवेशी घर भी जलकर राख हो गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान बचाने और सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अधिकांश लोग कुछ भी नहीं बचा सके। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर से काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कई घर पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित अकरम रजा और सरवर आलम ने बताया इस घटना से उनके लाखों की क्षति हुई हैं। वो स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और सहायता की मांग कर रहे हैं।


