भवानीपुर के कामत टोला में भीषण आग, 5 घर जले:4 मवेशियों की मौत, अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात जलकर नष्ट

भवानीपुर के कामत टोला में भीषण आग, 5 घर जले:4 मवेशियों की मौत, अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात जलकर नष्ट

पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड के सुपौली पंचायत स्थित ब्रह्मज्ञानी कामत टोला में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आग से कामत टोला निवासी रंजीत ठाकुर, जयमाला देवी, मुकेश ठाकुर, बरुन ठाकुर और काला देवी के घर पूरी तरह जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ित परिवार अपने घरों से पहनने वाले कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रुपौली थाना से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पांचों परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस संबंध में भवानीपुर की सीओ ईशा रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मचारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड के सुपौली पंचायत स्थित ब्रह्मज्ञानी कामत टोला में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आग से कामत टोला निवासी रंजीत ठाकुर, जयमाला देवी, मुकेश ठाकुर, बरुन ठाकुर और काला देवी के घर पूरी तरह जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ित परिवार अपने घरों से पहनने वाले कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रुपौली थाना से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पांचों परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस संबंध में भवानीपुर की सीओ ईशा रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मचारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *