जमुई में ट्रैक्टर की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत:नुमर चौक पर सड़क जाम, दारोगा परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी फंसे, पुलिस के आश्वासन पर खुला मार्ग

जमुई में ट्रैक्टर की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत:नुमर चौक पर सड़क जाम, दारोगा परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी फंसे, पुलिस के आश्वासन पर खुला मार्ग

जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर मनुष्य घट्टा पुल के पास अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद बुधवार सुबह नुमर चौक पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब 7:20 बजे शुरू हुए इस जाम का सीधा असर दारोगा भर्ती परीक्षा पर पड़ा। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई परीक्षार्थी समय पर केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित दिखे। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन मिला
सूचना मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाते हुए हर संभव सहायता और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 55 मिनट बाद सड़क जाम हटाया जा सका। जाम के कारण जमुई-मुंगेर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। परिवार पर रोजी-रोटी का गंभीर संकट
यह हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। नुमर निवासी राजमिस्त्री रंजीत यादव अपने सहयोगी लव कुमार के साथ पाड़ों गांव से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मनुष्य घट्टा पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रंजीत यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे चार बेटियां सोनी कुमारी (15 वर्ष), सिमरन कुमारी (13 वर्ष), शिवानी (9 वर्ष) और दो बेटे सोनू कुमार (17 वर्ष), शिवांशु (11 वर्ष) हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, अज्ञात वाहन की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर मनुष्य घट्टा पुल के पास अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद बुधवार सुबह नुमर चौक पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब 7:20 बजे शुरू हुए इस जाम का सीधा असर दारोगा भर्ती परीक्षा पर पड़ा। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई परीक्षार्थी समय पर केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित दिखे। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन मिला
सूचना मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाते हुए हर संभव सहायता और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 55 मिनट बाद सड़क जाम हटाया जा सका। जाम के कारण जमुई-मुंगेर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। परिवार पर रोजी-रोटी का गंभीर संकट
यह हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। नुमर निवासी राजमिस्त्री रंजीत यादव अपने सहयोगी लव कुमार के साथ पाड़ों गांव से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मनुष्य घट्टा पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रंजीत यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे चार बेटियां सोनी कुमारी (15 वर्ष), सिमरन कुमारी (13 वर्ष), शिवानी (9 वर्ष) और दो बेटे सोनू कुमार (17 वर्ष), शिवांशु (11 वर्ष) हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, अज्ञात वाहन की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *