शाजापुर में शिवाजी जयंती पर मशाल यात्रा:महाराज की ऊंची प्रतिमा पर हार चढ़ाने क्रेन नहीं मिली तो डंपर के सहारे चढ़े युवक

शाजापुर में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम हुए। अलग-अलग संगठनों और मराठा समाज ने मिलकर शहर में मशाल यात्रा और जुलूस निकाले। शाम 5 बजे शिवाजी मित्र मंडल बेरछा और मराठा समाज ने मशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा मल्हार गार्डन से शुरू होकर मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची और फिर हाईवे से होते हुए बेरछा में खत्म हुई। वहीं, मराठा समाज के मुख्य चल समारोह में महिलाओं ने अखाड़े के हैरतअंगेज करतब दिखाए। यह जुलूस शहर के रास्तों से होता हुआ स्टेडियम मैदान पहुंचा, जहां शिवाजी महाराज की मूर्ति पर हार चढ़ाकर सभा की गई। डंपर पर चढ़कर किया माल्यार्पण गो रक्षा समिति के सदस्यों ने शिवाजी महाराज की ऊंची प्रतिमा पर हार चढ़ाने के लिए नगर पालिका से क्रेन मांगी थी। लेकिन जब समय पर क्रेन नहीं मिली, तो समिति के सदस्यों ने हार चढ़ाने के लिए एक अनोखा रास्ता निकाला। वे एक डंपर पर सवार हुए और उसी की मदद से ऊंचाई तक पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज में दिखा भारी उत्साह पूरे आयोजन के दौरान समाज के लोगों और युवाओं में काफी जोश देखा गया। शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया था और शिवाजी महाराज के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *