Mary Kom Divorce Controversy: कौन हैं K Onler Kom? मैरी कॉम के एक्स-हसबैंड और क्यों उठे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के सवाल?

Mary Kom Divorce Controversy: कौन हैं K Onler Kom? मैरी कॉम के एक्स-हसबैंड और क्यों उठे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के सवाल?

Mary Kom Divorce Controversy: साल 2014 में मैरी कॉम की बायोपिक रिलीज हुई तो दर्शकों ने सिर्फ एक बॉक्सर की जीत नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और जज्बे की कहानी भी देखी।फिल्म ने मैरी कॉम को घर-घर पहचान दिलाई और उनकी सफलता के पीछे परिवार के सहयोग की खूब चर्चा हुई।इसी दौरान लोगों के मन में यह सवाल उठा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में सबसे बड़ा सहारा कौन था।लंबे समय तक यह माना गया कि उनके पति करुंग ओंखोलर उर्फ K Onler Kom उनकी ताकत रहे।लेकिन समय के साथ यह रिश्ता सवालों और विवादों के घेरे में आ गया।रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में मैरी कॉम के खुलासों ने उनके 20 साल पुराने रिश्ते को लेकर देशभर में चर्चा तेज कर दी।

कौन हैं K Onler Kom?

Who is K Onler Kom, Mary Kom marriage life,
Mary Kom husband controversy|फोटो सोर्स- Patrika.com

K. Onler Kom, जिनका पूरा नाम करुंग ऑनखोलर (Karung Onkholer) है, मणिपुर से ताल्लुक रखते हैं। वे सिर्फ़ “मैरी कॉम के पति” के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान भी रखते हैं।ऑनलर दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और युवावस्था में एक प्रतिभाशाली फुटबॉलर भी रहे हैं। उन्होंने शिलॉन्ग में एक्साइज एंड कस्टम्स टीम के लिए फुटबॉल खेला था।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से शुरू हुई प्रेम कहानी

मैरी कॉम और ऑनलर की पहली मुलाकात 2000 के शुरुआती वर्षों में दिल्ली में हुई थी। उस वक्त मैरी कॉम अपने करियर के संघर्ष भरे दौर से गुजर रही थीं। कहा जाता है कि एक कठिन समय में ऑनलर ने उनकी मदद की डॉक्यूमेंट्स, रहने की व्यवस्था और प्रतियोगिताओं से जुड़ी छोटी-बड़ी जरूरतों में। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 2005 में उन्होंने शादी कर ली।

मैरी कॉम की सफलता के पीछे ऑनलर का योगदान

शादी के बाद ऑनलर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा आज भी होती है।उन्होंने अपने करियर को पीछे रखकर घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाली ताकि मैरी कॉम पूरी तरह बॉक्सिंग पर फोकस कर सकें।वह दौर मैरी कॉम के करियर का सबसे निर्णायक समय था वर्ल्ड चैंपियनशिप, ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ता सफर।

दोनों के चार बच्चे हैं

  • 2007 में जुड़वां बेटे
  • 2013 में एक और बेटा
  • 2018 में एक गोद ली हुई बेटी

Mary Kom: रिश्ते में आई दरार और आरोप

मैरी कॉम ने पहली बार बताया कि उन्होंने 20 साल की शादी क्यों खत्म की।उनका आरोप है कि एक्स-हसबैंड K Onler Kom ने उनके बॉक्सिंग करियर से कमाए गए करोड़ों रुपये का गलत इस्तेमाल किया और उनकी जानकारी बिना लोन व प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए।मैरी के मुताबिक, रिंग में एक्टिव रहने के दौरान उन्हें इन Financial irregularities का अंदाजा तक नहीं था।

मैरी कॉम के एक्स-हसबैंड ने तोड़ी चुप्पी

समय के साथ यह रिश्ता कमजोर होता गया। हाल के इंटरव्यूज में ऑनलर कॉम ने दावा किया है कि शादी में तनाव की वजह मैरी कॉम के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते रहे।उनका कहना है कि 2013 में एक जूनियर बॉक्सर को लेकर विवाद हुआ था, जिसे तब सुलझा लिया गया था। इसके बाद उन्होंने 2017 के बाद एक और करीबी रिश्ते का आरोप लगाया, जो कथित तौर पर मैरी कॉम की बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़ा बताया गया।हालांकि, ये सभी बातें आरोप और दावे हैं, जिन पर मैरी कॉम की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *