मरुधारा परिवार ने मनाया गणगौर पर्व

मरुधारा परिवार ने मनाया गणगौर पर्व

अहमदाबाद. राजस्थान के बीकानेर के मूल निवासियों के मरुधारा परिवार, अहमदाबाद की ओर से गणगौर पर्व के 31वें वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह में मरुधारा परिवार के सदस्यों, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने मां गवरजा एवं ईशर की आराधना में मनमोहक भजनों, गीतों और नृत्यों की संगीतमय प्रस्तुतियां दीं।
दाऊलाल चांडक ने अपनी विशिष्ट रचनात्मक शैली में संचालन किया। संस्था के सभापति राजकुमार बिहानी एवं सचिव गौरव राठी ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित प्रवासियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और अंत में सामूहिक प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *